,

Narayanpur news: जिले की नवपदस्थ दूसरी महिला कलेक्टर नम्रता जैन ने संभाला कार्यभार

जिला स्तरीय अधिकारियों की परिचात्मक बैठक लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

Narayanpur news: राज्य सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश के तहत् जिले की नवपदस्थ महिला कलेक्टर नम्रता जैन ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। वे नारायणपुर जिले की 17वीं और दूसरी महिला कलेक्टर हैं। कलेक्टर नम्रता जैन 2019 बैच की आई.ए.एस. अधिकारी हैं, वे इसके पूर्व अपर कलेक्टर रायपुर तथा अति. प्रभार सेंटर प्रभारी, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के पद पर पदस्थ थे।
कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् कलेक्टर नम्रता जैन ने अपर कलेक्टर कक्ष, अपर कलेक्टर न्यायालय, कलेक्टोरेट स्टॉफ कक्ष, नजूल शाखा, प्रतिलिपि शाखा, स्थानीय निर्वाचन एवं सामान्य निर्वाचन, भू-अभिलेख शाखा, अभिलेखागार, डायवर्सन शाखा, जिला आबकारी कार्यालय, खनिज विभाग, आदिवासी विकास विभाग, परियोजना कार्यालय, जिला शिक्षा विभाग, जिला विपणन, खाद्य, श्रम विभाग, जनसंपर्क, पालना घर, अंत्यावसायी, जिला योजना एवं सांख्यिकी, वित शाखा, राजस्व शाखा, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जिला कोषालय, एनआईसी कक्ष, स्वॉन कक्ष, अधीक्षक कक्ष, स्टेनो कक्ष, जिला योजना एवं सांख्यिकी, जिला रोजगार, अबुझमाड़ विकास प्राधिकरण, सामान्य शाखा आदि कार्यालयों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान जिला कोषालय के डबल लॉकर कक्ष का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीणों से उनकी समस्याओं का जानकारी लेकर शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। राजस्व शाखा में आत्मसमर्पित नक्सलियों से मुलाकात के दौरान शनिराम एवं सुशीला को महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल कराने के लिए एसडीएम ओरछा को निर्देशित किया। श्रम विभाग के निरीक्षण के दौरान गुट्टाकार से आये हितग्राही को श्रमिक कार्ड बनाकर बच्चों को छात्रवृत्ति से लाभांवित करने निर्देश श्रम अधिकारी को दिये। कलेक्टर ने जनदर्शन में आये ग्रामीणों से चर्चा करते हुए जानकारी लिया तभी ग्रामीणों ने बताया कि नक्सलियों की धमकी की वजह से गांव छोड़कर चले गए थे, अब पुनः गांव में जाकर बसने और नक्सल पीड़ित सूचि में नाम शामिल करने गुहार लगाया। कलेक्टर ने उन्हें समस्या का समाधान करने भरोसा दिलाया। कलेक्टर ने निरीक्षण के पूर्व जिला स्तरीय अधिकारियों की परिचात्मक बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम डॉ. सुमित गर्ग, डिप्टी कलेक्टर डीके कोशले, सुनिल कुमार सोनपिपरे, सौरभ दीवान, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, जिला कोषालय अधिकारी हरीश साहू, वरिष्ठ निज सहायक दीपक हिरवानी सहित अधिकारीगण मौजूद थे।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…