,

हर विधान सभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये से नॉन पेचेबल और मिसिंग लिंक सड़कों के कार्य

- Advertisement -
Ad imageAd image

जयपुर ब्यूरो

जयपुर: उप मुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि इस वर्ष के बजट में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रू की राशि से नॉन पेचेबल सड़कों के नवीनीकरण तथा मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण की घोषणा की गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि विधानसभा क्षेत्र आमेर में परीक्षण करवाकर आवश्यकतानुसार सड़कों के कार्य किये जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सड़कों के निर्माण, नवीनीकरण, मरम्मत आदि कार्यों के लिए सड़कों का चयन संबंधित जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाता है।

उप मुख्यमंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रही थीं। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण, मरम्मत आदि कार्यों के संबंध में निर्णय आमजन और जन प्रतिनिधियों द्वारा बताई गई आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर प्राथमिकता के आधार पर लिया जाता है।

इससे पहले विधायक श्री प्रशान्त शर्मा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र आमेर में क्षतिग्रस्त एवं नॉन पेचेबल सड़कों के नवीनीकरण के प्रगतिरत कार्यों की सूची सदन के पटल पर रखी।

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की शेष क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत विभागीय मद द्वारा समय-समय पर आवश्यकता एवं कार्यों की पारस्परिक प्राथमिकता के आधार पर की जाती है।

महिला से 23 हजार की उठाईगिरी, नकाबपोश बदमाशों ने लूटकर की फरार…यह भी पढ़े

Madhupur Hospital: नवजात की मौत के बाद अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Hospital मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल में एक नवजात की

Patna Firing News: पटना में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Patna Firing News राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित भूपतिपुर

Kolkata Car Accident: ड्राइविंग सीखते समय दर्दनाक हादसा: तालाब में गिरी कार, महिला की मौत

Kolkata Car Accident पश्चिम बंगाल के केष्टपुर प्रफुल्ल कानन इलाके में कार

इमरान हाशमी की फिल्म Awarapan 2 की जबरदस्त एडवांस बुकिंग, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ पीछे

Awarapan 2: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026

Balochistan में पाकिस्तानी हवाई हमलों का दावा, 30 नागरिकों की मौत; F-16 से बमबारी का आरोप

Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सेना और बलूच विद्रोही संगठनों के बीच