,

Uttar Pradesh Politics: बसपा का बड़ा फैसला: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनन्त कुमार मिश्रा पार्टी से निष्कासित

Uttar Pradesh Politics

Uttar Pradesh Politics बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष Mayawati ने गुरुवार को बड़ा संगठनात्मक निर्णय लेते हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री Anant Kumar Mishra उर्फ अन्टू मिश्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया। मायावती ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि अन्टू मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से बाहर किया गया है।

Uttar Pradesh Politics चुनावी माहौल में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का माहौल बनने लगा है, ऐसे समय में पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विरोधी दलों के किसी भी प्रकार के प्रभाव, प्रलोभन या दबाव से सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने बसपा के अंबेडकरवादी मिशन को मजबूत करने और पूरी निष्ठा के साथ चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

Uttar Pradesh Politics छात्र राजनीति से मंत्री पद तक का सफर

अनन्त कुमार मिश्रा का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ था। वे कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज छात्रसंघ में सचिव रहे और बाद में एनएसयूआई में भी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी और भाजपा में भी राजनीतिक पारी खेली। वर्ष 2006 में वे बसपा में शामिल हुए। 2007 के विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद मायावती सरकार में उन्हें स्वास्थ्य राज्य मंत्री बनाया गया। बाद में फर्रुखाबाद सदर सीट से विधायक बनने के बाद वे स्वास्थ्य मंत्री भी रहे।

Read this: Udaypur Mahatari Sadan Bhoomi Pujan: मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया महतारी सदन का भूमि पूजन, महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का मंच