,

UP Election 2027: यूपी चुनाव 2027 से पहले महिला वोटरों पर फोकस, 50 हजार सहायता योजना की चर्चा, अखिलेश ने किया पलटवार

UP Election 2027

UP Election 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले महिला मतदाताओं को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चर्चा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की एक बड़ी योजना पर विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रस्तावित योजना के तहत पात्र महिलाओं को कुल 50 हजार रुपये तक की सहायता देने का प्रारंभिक खाका तैयार किया जा रहा है। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से अभी तक इस योजना की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

UP Election 2027 पहली किस्त चुनाव से पहले देने की चर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना से करीब 50 लाख महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा जा सकता है। चर्चा यह भी है कि चुनाव से पहले 20 हजार रुपये की पहली किस्त लाभार्थियों के खातों में भेजी जा सकती है, जबकि शेष राशि बाद में किश्तों के माध्यम से दी जा सकती है। फिलहाल योजना को लेकर सरकार स्तर पर विचार-विमर्श जारी बताया जा रहा है।

UP Election 2027 अखिलेश यादव का हमला और जवाबी घोषणा

योजना को लेकर उठी चर्चाओं के बीच समाजवादी पार्टी अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे चुनावी वादा बताते हुए सवाल उठाए और दावा किया कि कई राज्यों में ऐसी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विवाद सामने आए हैं।

साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो महिलाओं के लिए 40 हजार रुपये से आर्थिक सहायता योजना की शुरुआत की जाएगी और इसमें हर वर्ष बढ़ोतरी की जाएगी।

UP Election 2027 चुनावी मुकाबले में महिला मतदाता केंद्र में

उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए महिला मतदाता एक महत्वपूर्ण वर्ग माने जा रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक दल महिलाओं से जुड़े कल्याणकारी कार्यक्रमों और आर्थिक सहायता योजनाओं को प्रमुख चुनावी मुद्दा बना रहे हैं। आने वाले महीनों में इस विषय पर राजनीतिक बयानबाजी और घोषणाएं और तेज होने की संभावना है।

Read this: Ambikapur Mahua Liquor Factory Raid: किराए के मकान में चल रही थी महुआ शराब की फैक्ट्री, 70 लीटर शराब और 480 किलो लाहन जब्त