,

फर्रुखाबाद में ओपन स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

रिपोर्ट: सरताज हुसैन

फर्रुखाबाद: स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम, फतेहगढ़ में पुरुष और महिला वर्ग की ओपन स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन का उद्घाटन जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने फीता काटकर किया। इस प्रतियोगिता में 10 जनपदों की टीमों ने हिस्सा लिया और अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

इस मौके पर डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर और मन को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि यह अपनी योग्यता और क्षमता को साबित करने का बेहतरीन मंच भी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को संदेश दिया कि खेलों में किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत दुर्भावना नहीं रखनी चाहिए, बल्कि ऐसे भाव होने चाहिए जो सामाजिक सौहार्द और टीम भावना को मजबूत करें।

उन्होंने कहा कि खेल जगत में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत और दक्षता जरूरी होती है, जिससे व्यक्ति न केवल अपनी पहचान बना सकता है, बल्कि समाज और देश में भी अपना योगदान दे सकता है।

इस प्रतियोगिता के दौरान जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह यादव, जिला कबड्डी संघ के सचिव कुलदीप यादव, अरुण और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Agra breking: जीवित महिला को मृत घोषित कर विधवा पेंशन बंद…यह भी पढ़े

सहारनपुर में हुआ हादसा, भाजपा नेता योगेश रोहिल्ला ने पत्नी और 3 बच्चों को मारी गोली

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…