छिंदवाड़ा में शिक्षकों की मनमानी, बिना अवकाश के स्कूल किया बंद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Teachers in Chhindwara are arbitrary and closed school without any leave

रिपोर्ट- राकेश चांदवंशी

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत आने वाली एकीकृत शाला सीताडोंगरी में शिक्षकों की मनमानी देखने को मिली। रंग पंचमी के दिन, जब शासकीय अवकाश नहीं था, तब भी स्कूल बंद कर दिया गया। ग्रामीणों ने जब स्कूल का ताला लगा देखा, तो उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की और अधिकारियों से शिकायत की।

बच्चों को वापस भेजा गया

ग्रामीणों के अनुसार, जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो शिक्षकों ने उन्हें रंग पंचमी की छुट्टी होने का बहाना बनाकर वापस भेज दिया और स्कूल का गेट बंद कर दिया। इस दौरान कोई भी शिक्षक, प्रधान पाठक या अतिथि शिक्षक स्कूल में मौजूद नहीं था।

शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि आदिवासी अंचल में शिक्षा की स्थिति पहले ही खराब है और इस तरह की मनमानी से बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। सरकारी दावे जमीनी स्तर पर विफल नजर आ रहे हैं।

अधिकारियों ने दी जांच की आश्वासन

जब इस मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों तक पहुंची, तो संकुल प्राचार्य ने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि उच्च अधिकारी शिक्षकों की इस लापरवाही पर क्या कदम उठाते हैं।