ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का औरंगजेब पर बड़ा बयान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने औरंगजेब पर तीखा बयान देते हुए कहा कि हमें अपने वीर योद्धाओं पर गर्व है, लेकिन कुछ लोग आज भी विदेशी आक्रांताओं से प्रभावित नजर आते हैं और उनकी जय-जयकार करने लगते हैं।

“भारत माता और अपने वीरों पर गर्व” – सिंधिया

सिंधिया ने कहा, “मैं भारत माता का नागरिक हूं और मुझे अपनी मातृभूमि पर गर्व है। हमारे उन वीर योद्धाओं पर गर्व है, जिन्होंने भारत को स्वतंत्र कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। चाहे वे आदिवासी समाज से हों या किसी अन्य समुदाय से, सभी ने देश के लिए बलिदान दिया है। केवल मराठा समाज ही नहीं, बल्कि अनेकों समाज के योद्धाओं ने अपने जीवन का बलिदान दिया है। छत्रपति शिवाजी महाराज और मेरे पूर्वजों ने भी इसी पथ का अनुसरण किया था।”

“भारत का इतिहास हजारों साल पुराना”

उन्होंने आगे कहा कि भारत का इतिहास और संस्कृति केवल दो-चार सौ साल पुरानी नहीं है, बल्कि यह हजारों वर्षों की समृद्ध विरासत है। इसे संजोना और विश्व मंच पर स्थापित करना हमारा कर्तव्य है।

“विपक्ष अतीत में अटका, भारत आगे बढ़ रहा”

सिंधिया ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भारत आगे बढ़ रहा है, तब भी कुछ लोग अतीत में ही उलझे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को अपनी महान संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करना होगा।

भाषा विवाद पर एम.के. स्टालिन पर बरसे अमित शाह, तमिल में मेडिकल और इंजीनियरिंग शिक्षा देने की अपील..यह भी पढ़े

आज का राशिफल 8 मार्च 2025: इन 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें अपना दिन

- Advertisement -
Ad imageAd image

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG