यूएई में यूपी की शहजादी खान को दी गई फांसी, हाईकोर्ट में सरकार ने दी जानकारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने जानकारी दी कि यूपी की रहने वाली शहजादी खान को 15 फरवरी को यूएई में फांसी दी जा चुकी है। विदेश मंत्रालय ने अदालत को बताया कि शहजादी का अंतिम संस्कार 5 मार्च को किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय ने दी पुष्टि

दिल्ली हाईकोर्ट में विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया कि भारतीय दूतावास को 28 फरवरी को जानकारी दी गई कि शहजादी खान की मौत की सजा को अमल में लाया जा चुका है। इस पर न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। सुनवाई के दौरान एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने बताया कि अब यह मामला समाप्त हो चुका है और 5 मार्च को शहजादी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पिता ने मांगी थी जानकारी

शहजादी खान के पिता शब्बीर खान ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपनी बेटी की स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी मांगी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें विदेश मंत्रालय से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा था। इसके बाद कोर्ट ने सरकार से जवाब तलब किया था।

किस मामले में सुनाई गई थी सजा?

शहजादी खान को 10 फरवरी 2023 को अबू धाबी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन पर चार महीने के शिशु की कथित हत्या का आरोप था। 31 जुलाई 2023 को उन्हें अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी और वे अल वथबा जेल में बंद थीं। 14 फरवरी को शहजादी ने अपने परिवार को आखिरी बार फोन किया था और बताया था कि उन्हें जल्द ही फांसी दी जा सकती है। इसके बाद से उनका परिवार किसी भी तरह की जानकारी नहीं प्राप्त कर सका था।

उत्तराखंड दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, गंगा घाटी को मिलेगी नई गति..यह भी पढ़े

Surguja में अवैध उत्खनन, माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई

Report by: Dinesh Gupta Surguja: सरगुजा जिले में अवैध उत्खनन और खनिज

Bhopal: सुखी-सेवनिया स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, पटरी से उतरे डिब्बे

Bhopal : राजधानी के पास स्थित सुखी-सेवनिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को

Bhagalpur में ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़, 2 महिला आरोपी गिरफ्तार

Report by: Sanjeev Sharma Bhagalpur: भागलपुर से बड़ी खबर है। रेल पुलिस

Durg में अफीम खेती का मामला, प्रशासन ने शुरू की जांच

Report by: Vishnu Gautam Durg: दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में मक्के

Bokaro में ऑटो को हाईवा ने मारी टक्कर, 10 वर्षीय बच्चे की मौत

Report by: Sanjeev Kumar Bokaro: बोकारो के चिराचास थाना क्षेत्र में नेशनल