,

अखाड़ा संचालक राकेश राणा हत्याकांड में पुलिस ने परिवार में रिश्ते का चाचा व उसका भांजे को गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image

प्लॉट के विवाद में पैरवी करने पर की थी अखाड़ा संचालक की हत्या

सोनीपत : खरखौदा के गांव कुंडल में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित दंगल में अखाड़ा संचालक राकेश राणा की हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव सोहटी निवासी मनोज व उसका भांजा झज्जर के गांव महराणा का साहिल शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है।

26 फरवरी को सोनीपत के गांव कुंडल में महाशिव रात्रि पर आयोजित दंगल की माटी को खून से लाल करने वाले और गांव सोहटी के अखाड़ा संचालक राकेश राणा को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतराने वाले दो आरोपियों को आखिरकार क्राइम यूनिट खरखोदा ने धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है, दोनो आरोपियों ने जमीनी विवाद में राकेश राणा को मौत के घाट उतारा था, और आप अपनी टीवी स्क्रीन पर जो तस्वीरें देख रहे हैं यही वो आरोपी है जिन्होंने राकेश राणा की कुंडल गांव में आयोजित दंगल में हत्या की थी, और हत्या के पीछे जो वजह रही उसे सुनकर भी आप दंग रह जाओगे, और राकेश राणा को गोलियों से भूनकर मौत की नींद सुलाने वाले और कोई नहीं बल्कि राकेश का चाचा मनोज और उसका भांजा साहिल है, इन दोनों ने करीब एक हजार लोगों के बीच में राकेश की गोलियों से भूनकर हत्या इसलिए कि क्योंकि एक प्लॉट का विवाद परिवार में चला आ रहा था और राकेश के चाचा चांद द्वारा दर्ज मुकदमे की पैरवी राकेश कर रहा था, जिसे खफा होकर मनोज ने साहिल के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया, और अब इन दोनों को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया गया है और इनसे पूछताछ की जा रही है

इस मामले की जानकारी देते हुए एसीपी राजपाल ने बताया कि गांव सोहटी निवासी चांद सिंह ने 26 फरवरी को खरखौदा थाना पुलिस को बताया था कि उनके भतीजे राकेश राणा हॉल में रोहतक की ओमेक्स सिटी में रहते थे और सोहटी धाम स्थित अखाड़ा के संचालक थे। वह गोहाना के गांव बनवासा में स्कूल व अकादमी भी चलाते थे। राकेश राणा 26 फरवरी को गांव कुंडल में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित कुश्ती दंगल में बेटे अमृत व अन्य पहलवानों के साथ गए थे। इस मामले में परिवार में लगते उसके चाचा मनोज और उसके भांजे को कल देर रात बवाना रोड से गिरफ्तार किया है, इन्होंने इस हत्या को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि एक प्लॉट का विवाद इनमें चल रहा था , जिसका मुदकमा राकेश के चाचा ने दर्ज करवाया था और राकेश उसकी पैरवी कर रहा था, मामले में गहनता से जांच की जा रही है।

एनएसजी ने वीआईटी कैंपस में किया धमाकेदार आतंकवाद विरोधी मॉक ड्रिल..यह भी पढ़े

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर