कर्नाटक पुलिस में बवंडर: IPS वर्तिका ने रूपा मौदगिल को चैंबर-चोरी के मसाले में लपेटा!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IPS वर्तिका

बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस में एक बार फिर हंगामा मच गया है। इस बार मामला दो महिला IPS अफसरों के बीच का है। डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) वर्तिका कटियार ने अपनी सीनियर अफसर, इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) डी रूपा मौदगिल पर गंभीर इल्जाम लगाए हैं। वर्तिका का कहना है कि रूपा ने पुलिसवालों से उनके चैंबर में चुपचाप कुछ गोपनीय कागजात रखवाए और उनकी तस्वीरें खींचकर व्हाट्सएप पर शेयर कीं। दोनों अफसर इस वक्त आंतरिक सुरक्षा विभाग (ISD) में तैनात हैं।

IPS वर्तिका

ये पूरा ड्रामा 20 फरवरी को उस वक्त सामने आया, जब वर्तिका ने कर्नाटक की मुख्य सचिव शालिनी रजनीश के पास अपनी शिकायत ठोकी। इसकी एक कॉपी DGP आलोक मोहन को भी भेजी गई। बता दें कि रूपा 2000 बैच की IPS हैं, जबकि वर्तिका 2010 बैच की। वर्तिका ने अपनी शिकायत में बताया कि 6 सितंबर 2024 को हेड कांस्टेबल मंजूनाथ टीएस और होमगार्ड मल्लिकार्जुन ने रूपा के कहने पर उनके चैंबर में कुछ फाइलें रखीं और फोटो खींचे। वर्तिका का दावा है कि ये तस्वीरें बाद में व्हाट्सएप पर वायरल कर दी गईं।

चैंबर में सेंधमारी और धमकी का इल्जाम

वर्तिका ने कहा कि उनके चैंबर की चाबी कंट्रोल रूम से ली गई और उनकी गैरमौजूदगी में ये खेल हुआ। उन्हें इसकी भनक हाल ही में लगी। उनका कहना है, “पता नहीं पहले भी ऐसा कितनी बार हुआ होगा, लेकिन अब ये मेरे सामने आया है। आगे भी ऐसा हुआ तो इसके लिए रूपा मौदगिल सीधे जिम्मेदार होंगी।” इतना ही नहीं, वर्तिका ने ये भी इल्जाम लगाया कि रूपा ने उनकी सालाना रिपोर्ट खराब करने की धमकी दी थी।

रूपा का पुराना विवादों से नाता

ये कोई पहली बार नहीं है जब रूपा मौदगिल सुर्खियों में आई हों। 2023 में उनका IAS अफसर रोहिणी सिंधुरी से भी जबरदस्त टकराव हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे पर कीचड़ उछाला और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। अब ये नया झगड़ा कर्नाटक पुलिस के अंदर की उठापटक को और गर्म कर रहा है। लोग अब ये देख रहे हैं कि इसकी जांच में क्या निकलता है और आगे क्या एक्शन होता है।

छत्तीसगढ़ का धमाकेदार बजट 2025: बहन-भाई, किसान और नौजवानों की बल्ले-बल्ले!

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर