,

चकराता: मकानों में लगी आग, तीन मंज़िला मकान जलकर खाक

Chakrata: Fire broke out in houses, three storey house burnt to ashes

BY: INDRAPAL SINGH

चकराता के रडू गांव मे भीषण आग लगने से तीन मकान जलकर खाक हो गए।
गनीमत ये रही की घटना के वक्त परिवार के लोग खेती – बागवानी के काम से बगीचे में गए हुए थे।
जानकारी के मुताबिक खेड़ा रूपाहा क्षेत्र के जंगल में फैली आग की चपेट में आने से ग्रामीणों के लकड़ी से बने इन दो मंजिला आवासीय मकान में आग लग गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर आग को बुझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों को आग बुझाने में कामयाबी हासिल नहीं हो सकी….घटना में तीन परिवारों के मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए … आग की चपेट में आने से मकान में रखा सारा सामान जलने से पीड़ितों को भारी नुकसान हुआ है।
बेघर हुए इन तीनों पीड़ित परिवारों ने शासन प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।
तहसीलदार सुशील कोठियाल ने क्षेत्रीय पटवारी से घटना की जांच करते हुए नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तलब की है।

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…