मुख्यमंत्री स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय, प्रयागराज में भर्ती घायलों को देखने पहुंचे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chief Minister Swarup admitted to Rani Nehru Hospital, Prayagraj Reached to see the injured, inquired about the condition of the injured devotees.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज प्रयागराज भ्रमण के अवसर पर स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती घायलों को देखने पहुंचे। उन्होंने घायल श्रद्धालुओं से उनका हाल चाल लिया और इलाज के विषय में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री जी ने चिकित्सकों से भर्ती श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त की और सभी का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भर्ती श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशील है। उनके इलाज और अन्य व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने एक-एक बेड पर जाकर भर्ती श्रद्धालुओं का हाल जाना।


मुख्यमंत्री जी ने प्रयागराज शहर का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण के दौरान उन्होंने महाकुम्भ क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़कों तथा विभिन्न जनपदों से प्रयागराज को जोड़ने वाली सड़कों का मुआयना किया।
इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री जी महाकुम्भनगर स्थित संगम नोज पहुंचे। जहां उन्होंने मौनी अमावस्या को घटी दुर्भाग्यपूर्ण घटना के स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने महाकुम्भ मेले के आयोजन से जुड़े अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली और श्रद्धालुओं के साथ भी संवाद किया। उन्होंने आगामी बसंत पंचमी अमृत स्नान को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


महाकुम्भनगर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने भारत सेवाश्रम संघ के शिविर पहुंचकर सेवाश्रम संघ के साधु-संतों से भेंट की। उन्होंने कहा कि भारत सेवाश्रम संघ सौ से अधिक वर्षों से निस्वार्थ भाव से समाज में सेवा का कार्य कर रहा है। उनके गुरु ब्रह्मलीन महन्त अवेद्यनाथ जी महाराज और भारत सेवाश्रम संघ के संत स्वामी असीमानंद जी ने साथ-साथ समाज सेवा में लंबा समय व्यतीत किया था।


मुख्यमंत्री जी महाकुम्भनगर में महामण्डलेश्वर महन्त संतोष दास सतुआ बाबा और स्वामी राम कमलाचार्य के पट्टाभिषेक के लिए आयोजित धर्मसभा कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने नवमनोनीत जगद्गुरुओं का अभिनन्दन किया और बधाई दी।

मुकेश अंबानी ने जियो पेमेंट्स बैंक में एसबीआई की हिस्सेदारी 104 करोड़ में खरीदी

नर्मदापुरम में पारा 39.8°C, जानें MP के सबसे गर्म और ठंडे शहरों का हाल

आज की टॉप 10 खबरें – मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़[18 March 2025]

कांग्रेस का बड़ा आरोप: भाजपा विधायकों को 15 करोड़, कांग्रेस को क्यों नहीं? जीतू पटवारी बोले!

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर