,

Quad Trump Praises Modi : ट्रम्प के मुंह से मोदी की तारीफ के क्या हैं मायने, क्या भारत की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करेगा Qaud ?

Quad-Trump-Praises-Modi-india-maritime

रिपोर्ट- कमलेश चौबे

Quad Trump Praises Modi : नई दिल्ली, दुनिया की सियासत में भारत की बढ़ती ताकत… और अमेरिका के साथ उसकी गहराती रणनीतिक साझेदारी.एक बार फिर सुर्खियों में है…फिलीपींस की राजधानी मनीला में QUAD नेताओं की बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है…ट्रंप ने मोदी को ‘टफ मैन’ कहा है…ट्रंप का ये बयान सिर्फ एक तारीफ नहीं. बल्कि बदलते वैश्विक शक्ति समीकरण के बीच भारत की अहमियत पर एक बड़ा कूटनीतिक संकेत भी माना जा रहा है.

Quad Trump Praises Modi : क्या अमेरिका की बदलती नीतियों QUAD की कमजोरी

.QUAD यानी की भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का गठबंधन हिंद-प्रशांत में समुद्री सुरक्षा से लेकर तकनीक और आर्थिक सहयोग तक कई मोर्चों पर भारत के लिए अहम है… लेकिन इसके साथ एक सवाल यह है भी है कि…क्या अमेरिका के साथ बढ़ती नजदीकी के बीच भारत अपनी रणनीतिक स्वायत्तता कायम रख पाएगा? QUAD में भारत की बढ़ती सक्रियता चीन के साथ तनाव की वजह तो नहीं बनेगी…अमेरिका की बार-बार बदलती नीतियां क्वॉड में भारत की भूमिका पर कितना असर डालेंगी..

Quad Trump Praises Modi : रणनीतिक स्वायत्तता के बीच संतुलन बना पाएगा भारत?

वैश्विक कूटनीति के मंच पर भारत की भूमिका..एक बार फिर दुनिया के केंद्र में है…मनीला में QUAD नेताओं की बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें ‘वेरी टफ मैन’ बताया…ट्रंप ने भारत के साथ अपने अच्छे रिश्तों का भी जिक्र किया…

Quad Trump Praises Modi

Quad Trump Praises Modi : QUAD की साझेदारी,कितना अवसर,कितनी चुनौती ?

लेकिन इस तारीफ की असली अहमियत सिर्फ दो नेताओं के व्यक्तिगत रिश्तों तक सीमित नहीं है…इसके पीछे हिंद-प्रशांत क्षेत्र का बदलता रणनीतिक गणित भी है…एक ऐसा क्षेत्र… जहां चीन की बढ़ती सैन्य ताकत. समुद्री प्रभाव और आर्थिक मौजूदगी ने दुनिया की बड़ी शक्तियों की चिंता बढ़ाई है..इसी रणनीतिक पृष्ठभूमि में भारत… अमेरिका… जापान और ऑस्ट्रेलिया का QUAD सहयोग अहम हो जाता है…चार देशों का यह मंच समुद्री सुरक्षा…

स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत… भरोसेमंद सप्लाई चेन… आधुनिक तकनीक और आपदा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर सहयोग बढ़ा रहा है…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी QUAD को भारत के लिए एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी बताया है…

QUAD का संदेश साफ है… हिंद-प्रशांत में स्थिरता और सुरक्षा के लिए चारों देश मिलकर काम करना चाहते हैं…लेकिन इस साझेदारी में भारत की भूमिका इतनी अहम क्यों है? .ये समझना भी जरूरी है

Quad Trump Praises Modi :QUAD में क्यों अहम है भारत

हिंद महासागर में भारत की रणनीतिक स्थिति
विशाल समुद्री क्षेत्र और महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग
मजबूत नौसैनिक क्षमता के लिए हिंद महासागर में दबदबा
अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ रक्षा सहयोग
तकनीक और सप्लाई चेन में बढ़ती भूमिका

भारत की भौगोलिक स्थिति… QUAD की रणनीति में उसे एक महत्वपूर्ण स्थान देती है…हिंद महासागर से गुजरने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक और ऊर्जा मार्ग… भारत की समुद्री सुरक्षा को सीधे वैश्विक अर्थव्यवस्था से जोड़ते हैं…ऐसे में समुद्री निगरानी… सूचनाओं का आदान-प्रदान… संयुक्त सैन्य अभ्यास और आधुनिक रक्षा तकनीक में सहयोग भारत के लिए अहम हो सकता है…

आर्थिक मोर्चे पर भी QUAD की भूमिका महत्वपूर्ण है…सेमीकंडक्टर… आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस… महत्वपूर्ण खनिज… ऊर्जा सुरक्षा और भरोसेमंद सप्लाई चेन…इन क्षेत्रों में चारों देशों का सहयोग भारत की तकनीकी और औद्योगिक क्षमता को नए अवसर दे सकता है…मई 2026 में नई दिल्ली में हुई QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक में भी समुद्री सुरक्षा… महत्वपूर्ण खनिज और आर्थिक सुरक्षा जैसे मुद्दे प्रमुख रहे…लेकिन QUAD की तस्वीर का दूसरा पहलू भी है..

Quad Trump Praises Modi : भारत के सामने चुनौती

चीन QUAD क्षेत्रीय प्रभाव के लिए चुनौती के तौर पर देख सकता है
भारत को अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ सहयोग भी बढ़ाना है…
चीन के साथ सीमा व्यापार और कूटनीतिक संबंधों का प्रबंधन भी करना है.
भारत को अपनी स्वतंत्र विदेश नीति को भी कायम रखना है..
भारत नहीं चाहता कि दुनिया दो विरोधी शक्ति खेमों में बंट जाए

कुल मिलाकर QUAD में सक्रिय भागीदारी के साथ रणनीतिक संतुलन बनाए रखना भी भारत की प्राथमिकता है… QUAD भारत के लिए सिर्फ चार देशों का गठबंधन नहीं… बल्कि बदलती वैश्विक व्यवस्था में अपनी भूमिका को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच है…ट्रंप की मोदी की तारीफ ने इस साझेदारी को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है…लेकिन किसी नेता की तारीफ से आगे…

असली महत्व उन फैसलों का होगा… जो समुद्री सुरक्षा… आधुनिक तकनीक… रक्षा सहयोग और आर्थिक साझेदारी के मोर्चे पर जमीन पर दिखाई देंगे…भारत के सामने QUAD की साझेदारी अवसर भी बड़ा है..और चुनौती भी…अमेरिका के साथ साझेदारी को मजबूत करना…चीन के साथ संतुलन बनाए रखना… और अपनी रणनीतिक स्वतंत्रता से समझौता नहीं करना…यही QUAD में भारत की कूटनीति की असली कसौटी होगी…देखना ये है कि भारत इसमें कितना खऱा उतरता है.

ये भी जानिए : Philippines पहुंचे पीएम मोदी, आसियान और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल; दो साल बाद मनीला में जुटेंगे क्वाड के नेता

Bhiwani News : ₹4,200 की रिश्वत मांगने वाला पटवारी गिरफ्तार, ₹2,200 लेते ACB ने रंगे हाथों दबोचा

रिपोर्ट: जगबीर दुग्गल, भिवानी Bhiwani News : भिवानी। हरियाणा में भ्रष्टाचार के…

Uttarakhand में बड़ा बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 12 लोगों की मौत की खबर

रिपोर्ट- महेश पंवार Uttarakhand: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, तूफान अकवान…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 66 गांवों के किसानों…

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…