,

NAFSCOB के संचालक मंडल में मध्यप्रदेश को मिली अहम जिम्मेदारी, महेंद्र सिंह यादव निर्विरोध निर्वाचित

NAFSCOB mumbai

by: ajay nigam

NAFSCOB मुंबई। नेशनल फेडरेशन ऑफ स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक्स लिमिटेड (NAFSCOB) के संचालक मंडल के निर्वाचन में मध्यप्रदेश के सहकारिता क्षेत्र को महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। मध्यप्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन महेंद्र सिंह यादव को फेडरेशन के संचालक के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया। निर्वाचन की घोषणा ठाणे के कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी डॉ. श्रीकांत पंचाल द्वारा की गई। इस निर्वाचन में हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन भरत भूषण जुयल अध्यक्ष पद पर तथा गुजरात स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन अजयभाई एच. पटेल उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

NAFSCOB देश के राज्य सहकारी बैंकों का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संगठन है, जो सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, संस्थागत समन्वय बढ़ाने तथा सहकारिता के माध्यम से किसानों एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संगठन के संचालक मंडल में महेंद्र सिंह यादव का निर्विरोध निर्वाचन मध्यप्रदेश के सहकारिता क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इससे प्रदेश की सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व और सहभागिता का एक महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होगा।

NAFSCOB श्री यादव के निर्वाचन से प्रदेश में सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, किसानों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण विकास को गति देने के प्रयासों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। यह उपलब्धि सहकारिता क्षेत्र में मध्यप्रदेश की बढ़ती भूमिका और सशक्त सहकारी बैंकिंग व्यवस्था के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

ये भी जानिए : Bhopal Master Plan 2047 पर ‘महाभारत’, 78 गांवों के किसानों ने कराया विरोध दर्ज

Bhiwani News : ₹4,200 की रिश्वत मांगने वाला पटवारी गिरफ्तार, ₹2,200 लेते ACB ने रंगे हाथों दबोचा

रिपोर्ट: जगबीर दुग्गल, भिवानी Bhiwani News : भिवानी। हरियाणा में भ्रष्टाचार के…

Uttarakhand में बड़ा बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 12 लोगों की मौत की खबर

रिपोर्ट- महेश पंवार Uttarakhand: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, तूफान अकवान…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 66 गांवों के किसानों…

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…