,

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

Punjab Election 2027 Drug Issue

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव

Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में नशा अब सिर्फ सामाजिक समस्या नहीं, बल्कि सत्ता के संघर्ष का सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। पंजाब… कभी खुशहाली, खेती और जिंदादिली की पहचान रखने वाला प्रदेश… आज नशे के मुद्दे पर सियासी संग्राम का अखाड़ा बना हुआ है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने भगवंत मान सरकार के खिलाफ नशे को सबसे बड़ा चुनावी हथियार बना लिया है।

अमित शाह की नशामुक्त पंजाब की गारंटी, बीजेपी की नशामुक्ति यात्रा और आम आदमी पार्टी पर तीखे हमले… पंजाब की सियासत में नए समीकरण बनाने की कोशिश है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी भी बीजेपी के आरोपों का जवाब दे रही है। सवाल है कि क्या पश्चिम बंगाल की तरह पंजाब में भी बीजेपी कोई बड़ा सियासी उलटफेर कर पाएगी? क्या नशे का मुद्दा भगवंत मान सरकार के लिए सत्ता की चुनौती बनेगा?

Punjab Election 2027 : उड़ता पंजाब, परिवर्तन की गाज, नशे पर घिरी AAP

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू होने से पहले ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। आरोप-प्रत्यारोप, दल-बदल और गठबंधन की संभावनाओं ने चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। एक तरफ भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सत्ता में वापसी का दावा कर रही है, तो दूसरी तरफ बीजेपी नशे, कानून व्यवस्था और सरकार के कामकाज को लेकर AAP को घेर रही है।

उधर कांग्रेस भी अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस पाने की कोशिश में जुटी है। तो अकाली दल के साथ बीजेपी के संभावित गठबंधन की चर्चाएं नए सियासी समीकरण बना रही हैं। लेकिन पंजाब की चुनावी राजनीति में जो सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है वो है नशा। नशे के मुद्दे पर बीजेपी ने पंजाब में भगवंत मान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। नशे के कारोबार और कारोबारियों को लेकर बीजेपी की केंद्र सरकार व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दावा और रणनीति है कि नशे को 2029 तक जड़ से जख्म करेंगे।

बीजेपी ने नशे के खिलाफ अभियान के जरिए गांव-गांव तक पहुंचने की रणनीति बनाई है। अमित शाह ने नशामुक्त पंजाब का वादा कर सीधे आम आदमी पार्टी सरकार को चुनौती दी है। वहीं AAP का कहना है कि नशे की समस्या के लिए केंद्र और पिछली सरकारों की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

पंजाब में 2027 का रण, नशा मुक्त पंजाब बीजेपी का मिशन, अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशामुक्त पंजाब यात्रा और पुराने शासनकाल की जिम्मेदारी..डालते हैं एक नजर…

पंजाब में चुनावी रणभेरी
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने तेज की अपनी तैयारियां।

नशे पर मान सरकार की घेराबंदी
बीजेपी ने नशे के कारोबार को लेकर भगवंत मान सरकार पर बढ़ाया दबाव।
अमित शाह का बड़ा ऐलान
बीजेपी सत्ता में आई तो 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को नशामुक्त करने का वादा।

नशामुक्त पंजाब यात्रा
बीजेपी की 13 दिवसीय यात्रा ने सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर बनाया चुनावी माहौल।
AAP का पलटवार
आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और अकाली दल के पुराने शासनकाल को नशे की समस्या के लिए जिम्मेदार ठहराया।

कांग्रेस भी मुकाबले में
नशे, कानून व्यवस्था और सरकार के कामकाज पर विपक्षी दलों के अपने-अपने आरोप।
सबसे बड़ा सवाल
क्या नशे का मुद्दा बीजेपी को पंजाब में सत्ता का रास्ता दिखाएगा या मान सरकार फिर जनादेश हासिल करेगी?

पंजाब में नशे का मुद्दा सियासी हथियार बना हुआ है, भगवंत मान सरकार पर बीजेपी लगातार हमलावर है।ऐसे में सवाल यही है कि क्या विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच नशे के खिलाफ लड़ाई बीजेपी के लिए सत्ता तक पहुंचने का रास्ता बनेगी ? क्या पश्चिम बंगाल की तरह पंजाब में भी बीजेपी चौंकाने वाला प्रदर्शन कर पाएगी या आम आदमी पार्टी अपनी सत्ता बचाने में कामयाब होगी ? अब भले ही पंजाब में नशे के खिलाफ जंग अब सियासी जंग में तब्दील हो चुकी है। बीजेपी को सत्ता की उम्मीद है, AAP को अपनी वापसी का भरोसा। लेकिन पंजाब की जनता किसे चुनेगी ? नशामुक्ति के वादे पर भरोसा या सरकार के कामकाज पर एक और मुहर ? ये देखना दिलचस्प होगा।

क्या नशे के मुद्दे पर घिर गई है भगवंत मान सरकार?
क्या बीजेपी पंजाब में सत्ता परिवर्तन की जमीन तैयार कर रही है?
नशामुक्त पंजाब का वादा, क्या बीजेपी के लिए चुनावी गेमचेंजर बनेगा?
क्या अकाली दल के साथ गठबंधन बीजेपी की राह आसान करेगा?
पंजाब में बीजेपी का भविष्य, जनाधार या सिर्फ सत्ता विरोधी लहर?
क्या पश्चिम बंगाल जैसा सियासी उलटफेर पंजाब में भी संभव है?

Punjab Election 2027 : पंजाब में चुनावी रणभेरी
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने तेज की अपनी तैयारियां।
नशे पर मान सरकार की घेराबंदी

बीजेपी ने नशे के कारोबार को लेकर भगवंत मान सरकार पर बढ़ाया दबाव।
अमित शाह का बड़ा ऐलान
बीजेपी सत्ता में आई तो 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को नशामुक्त करने का वादा।

Punjab Election 2027 : नशामुक्त पंजाब यात्रा
बीजेपी की 13 दिवसीय यात्रा ने सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर बनाया चुनावी माहौल।
AAP का पलटवार
आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और अकाली दल के पुराने शासनकाल को नशे की समस्या के लिए जिम्मेदार ठहराया।

Punjab Election 2027 : कांग्रेस भी मुकाबले में
नशे, कानून व्यवस्था और सरकार के कामकाज पर विपक्षी दलों के अपने-अपने आरोप।
सबसे बड़ा सवाल
क्या नशे का मुद्दा बीजेपी को पंजाब में सत्ता का रास्ता दिखाएगा या मान सरकार फिर जनादेश हासिल करेगी?

Punjab Election 2027 : बीजेपी की बढ़ती राजनीतिक महत्वाकांक्षा
अकाली दल से अलग होकर पंजाब में अपना जनाधार मजबूत करने की कोशिश।

Punjab Election 2027 : पार्टी छोड़कर बीजेपी में आए विधायक
आम आदमी पार्टी को राजनीतिक झटका, बीजेपी को संगठन विस्तार की उम्मीद।
अकाली दल से गठबंधन की चर्चा
2027 चुनाव से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच सीटों को लेकर बातचीत की खबरें।

ये भी जानिए : Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…