,

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

rahul-gandhi-phone-tapping

रिपोर्ट- कमलेश चौबे

राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार को लगातार कटघरे में खड़ा कर रहे लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नया आरोप सामने आ गया है..राहुल गांधी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री उनका फोन टैप करा रहे हैं…राहुल गांधी ने मोबाइल दिखाकर कहा कि उनके तमाम आरोपों के सबूत इसी फोन में मौजूद हैं..इसके साथ ही राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी को आमने –सामने बहस की खुली चुनौती देते हुए बड़ा दावा भी कर दिया है..

राहुल गांधी फोन टैपिंग : क्या फॉरेंसिक जांच के लिए अपना फोन देंगे राहुल गांधी ?

राहुल का दावा है कि इस बहस के बाद मोदी पीएम की कुर्सी पर नहीं रहेंगे.बीजेपी राहुल गांधी को फोन टैंपिंग के आरोपों को सिरे से नकारने के साथ संसद में आमने-सामने को कह रही…राहुल के आरोपों और बीजेपी के पलटवार के बीच बड़ा सवाल यही है कि क्या वाकई राहुल गांधी का फोन टैप हो रहा है? अगर हां, तो सबूत कहां हैं?. क्या राहुल गांधी अपने आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत पेश कर पाएंगे? सवाल ये भी है कि राहुल गांधी क्यों बार संसद की जगह बाहर खुले मंच पर पीएम मोदी को बहस की चुनौती दे रहे हैं.

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल गांधी का बयान, फोन टेपिंग पर घमासान

राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है… इस बार आरोप है फोन टैपिंग का है….. इंस्टाग्राम के ‘आस्क मी’ सेशन में राहुल गांधी ने अपना मोबाइल दिखाते हुए दावा किया कि उनके तमाम आरोपों के सबूत इसी फोन में हैं.और प्रधानमंत्री जानते हैं कि उनका फोन टैप हो रहा है..इसके साथ ही राहुल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री को आमने-सामने बहस की चुनौती दी उनका दावा है कि दोनों नेताओं के बीच सीधी बातचीत हुई तो प्रधानमंत्री मोदी के लिए राजनीतिक स्थिति बदल जाएगी

राहुल गांधी फोन टैपिंग : पिछले 12 दिनों में यह सातवीं बार है जब राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को खुली बहस की चुनौती दी है.राहुल का कहना है कि संसद में उन्हें अपनी बात रखने का पर्याप्त मौका नहीं मिलता वहीं बीजेपी का तर्क है कि संसद ही वह मंच है जहां नेता प्रतिपक्ष प्रधानमंत्री से सीधे सवाल कर सकते हैं,लेकिन राहुल वहां से भाग खड़े होते हैं..राजनीति में अपनी उपयोगिता बनाए रखने वो बाहर बकवास कर रहे

राहुल गांधी के फोन टैंपिग के आरोपों पर भाजपा ने तगड़ा पलटवार किया है.. भाजपा ने कहा है कि राहुल गांधी फोन को फोन की जांच नहीं न अपना मानसिक परीक्षण करवाना चाहिए..किसी को भी उनके फोन को टैप करने में दिलचस्पी नहीं है।

लेकिन यहां सवाल सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी का नहीं है… सवाल है कि क्या किसी व्यक्ति का फोन टैप किया जा सकता है? क्या मोबाइल में मौजूद निजी बातचीत और डेटा तक पहुंचना संभव है?

राहुल गांधी फोन टैपिंग : क्या फोन टैपिंग संभव है?

राष्ट्रीय़ सुरक्षा के लिए गृह सचिव की अनुमति से टेलीकॉम कंपनियां कॉल और एसएमएस रिकॉर्ड कर सकती हैं
आम नागरिकों या विपक्षी नेताओं की बिना उचित कारण और प्रक्रिया के निगरानी करना असंवैधानिक है
एन्क्रिप्टेड ऐप्स की बातचीत सुनने या फोन का डेटा देखने के लिए पेगासस जैसे स्पाइवेयर का इस्तेमाल संभव है

भारत की राजनीति में फोन टैपिंग और जासूसी के आरोपों का लंबा इतिहास रहा है.
2023 -2024 में Apple ने कई विपक्षी सांसदों और पत्रकारों को फोन हैक करने की कोशिश की चेतावनी भेजी
फॉरेंसिक जाँच में कुछ भारतीय पत्रकारों के फोन में पेगासस के सबूत मिलने का दावा किया गया
2023 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने अपने फोन में पेगासस स्पाइवेयर डालने का आरोप लगाया
2021 में अंतरराष्ट्रीय मीडिया के एक समूह ने 300 से अधिक नंबरों की पेगासस के जरिए जासूसी का दावा किया
1990 1990 में चंद्रशेखर ने अपनी ही पार्टी की वीपी सिंह सरकार पर अपना फोन टैप करने का आरोप लगाया
1988 में कर्नाटक के सीएम रामकृष्ण हेगड़े पर विपक्षी नेताओं फोन टैप कराने के आरोप लगे थे
विवाद के चलते नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए रामकृष्ण हेगड़े ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था

फोन टैपिंग का राहुल गांधी का आरोप कोई नया नहीं है..2019 के लोकसभा चुनाव के पहले राहुल गांधी ने इस बड़ा मुद्दा बनाया था.मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था.

सुप्रीम कोर्ट ने एक स्वतंत्र तकनीकी विशेषज्ञ समिति का गठन किया था, जिसकी जांच रिपोर्ट में 29 में से 5 फोन में मैलवेयर मिला लेकिन पेगासस के इस्तेमाल की पुष्टि नहीं हुई कोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए इस पूरी जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया था.देखना ये है कि इस बार राहुल गांधी को इस मुद्दे को कितनी हवा दे पाते हैं.

ये भी जानिए : India Inflation : महंगाई ने बिगाड़ा घर का बजट, महंगाई के मोर्चे पर जनता को राहत का इंतजार

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…