,

Jamshedpur News: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को लेकर वन विभाग की पहल सराहनीय: सिंहभूम चैंबर, अधिकारियों को दी बधाई

Jamshedpur News

Report: Prem Shrivastva

Jamshedpur News धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में वन विभाग की ओर से उठाए गए सकारात्मक कदमों का सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने स्वागत किया है। शुक्रवार को चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल वन प्रमंडल कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों से मुलाकात कर विभाग के प्रयासों के लिए आभार जताया। इस दौरान अधिकारियों को पदोन्नति और नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई भी दी गई।

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को क्षेत्र के विकास के लिए बताया अहम

Jamshedpur News प्रतिनिधिमंडल ने वन प्रमंडल कार्यालय में सबा आलम अंसारी से मुलाकात की। इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना जमशेदपुर और पूरे कोल्हान क्षेत्र के विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। इससे औद्योगिक विस्तार, व्यापारिक गतिविधियों और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए वन विभाग की ओर से की गई पहल सराहनीय है। इसके लिए विभाग के अधिकारी बधाई के पात्र हैं। चैंबर ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयासों की भी प्रशंसा की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सांसद लगातार इस महत्वाकांक्षी परियोजना को गति देने के लिए प्रयासरत हैं। उनके सक्रिय सहयोग से क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी उम्मीद पूरी होने की संभावना मजबूत हुई है।

वन अधिकारियों को पदोन्नति और नई जिम्मेदारी पर दी बधाई

Jamshedpur News मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सबा आलम अंसारी को क्षेत्रीय वन संरक्षक (Regional Forest Conservator), रांची के पद पर पदोन्नति मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा अभिषेक कुमार, आईएफएस को क्षेत्रीय वन संरक्षक, जमशेदपुर नियुक्त किए जाने और वन संरक्षक, चाईबासा का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने पर भी चैंबर की ओर से बधाई दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी।

केंद्रीय मंत्रालय से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद

Jamshedpur News मानव केडिया ने विश्वास जताया कि वन विभाग की ओर से उठाए गए कदमों के बाद अब पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली से भी जल्द आवश्यक स्वीकृति मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि चैंबर को उम्मीद है कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना जल्द धरातल पर उतरेगी और जमशेदपुर में हवाई सेवा शुरू करने का रास्ता साफ होगा।

उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट शुरू होने से जमशेदपुर के साथ-साथ पूरे कोल्हान क्षेत्र को आर्थिक और औद्योगिक विकास की नई संभावनाएं मिलेंगी। प्रतिनिधिमंडल में चैंबर के महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, हर्ष बांकरेवाल, सचिव बिनोद शर्मा और अंशुल रिंगसिया शामिल रहे।

Read this: Aaj ka Mausam: 16 राज्यों में अगले 12 घंटे में बदलेगा मौसम, जम्मू-कश्मीर में 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में अलर्ट

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में 5 दिन मौसम रहेगा ड्राई, धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड…

MP: Top 10

MP: 1. MP में बढ़ी ठंड, 20 शहरों में पारा 15 डिग्री…

Chanakya Neeti: 5 बातें जो हर बिजनेसमैन को बना सकती हैं सफल, कारोबार में इन गलतियों से बचना जरूरी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…