,

Mumbai Flight Hijack Threat: कोलकाता-मुंबई एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी, विमान के टॉयलेट में मिला संदेश; मचा हड़कंप

Mumbai Flight, Hijack Threat

BY: Yoganand Shrivastva

Mumbai Flight, Hijack Threat नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2772 को हाईजैक करने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। विमान के शौचालय में धमकी भरा संदेश मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। उड़ान भरने से पहले ही पायलट ने मामले की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दे दी, जिसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई शुरू की गई।

विमान के टॉयलेट में मिला धमकी भरा संदेश

Mumbai Flight, Hijack Threat जानकारी के मुताबिक, विमान उड़ान भरने की तैयारी में था। इसी दौरान उसके शौचालय में हाईजैक करने की धमकी से जुड़ा संदेश लिखा हुआ मिला। पायलट को इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल ATC को अलर्ट किया। इसके बाद विमान को सामान्य संचालन से हटाकर आइसोलेशन बे में ले जाया गया, ताकि सुरक्षा जांच की जा सके।

CISF ने विमान की चप्पे-चप्पे पर की तलाशी

Mumbai Flight Hijack Threat सूचना मिलते ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और एयरपोर्ट के विशेष सुरक्षा अधिकारियों ने विमान की सघन तलाशी शुरू कर दी। विमान के अंदर संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की गई। शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

संदेश लिखने वाले की तलाश में जुटीं एजेंसियां

Mumbai Flight, Hijack Threat जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विमान के शौचालय में धमकी भरा संदेश किसने लिखा और इसके पीछे क्या मंशा थी। इसके लिए यात्रियों की सूची और एयरपोर्ट परिसर के साथ विमान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले 7 नवंबर को बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-451 में भी हाईजैक की धमकी वाला नोट मिला था। इसके बाद विमान को वापस बेंगलुरु लाया गया था और एयरपोर्ट पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर सुरक्षा जांच की गई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के कारण विमानन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।

Read this: Bhai Dooj 2026: रिश्तों और परंपराओं पर चाणक्य ने क्या कहा है, जानिए भाई दूज पर प्रेम और विश्वास की सीख

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बढ़ेगी CRPF की ताकत, FPV कामिकेज ड्रोन खरीदने की तैयारी

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमताओं को…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…