,

Bihar Job Fair: बिहार में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर, नालंदा में 5 नवंबर को लगेगा जॉब कैंप

Bihar Job Fair

BY: Yoganand Shrivastva

Bihar Job Fair बिहार के नालंदा जिले में बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नियोजन सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है। 5 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले इस मेले में करीब 20 निजी कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। मेले में एक हजार से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

20 कंपनियां देंगी नौकरी के अवसर

Bihar Job Fair जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित यह मेला बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय में लगाया जाएगा। नालंदा के जिला नियोजन पदाधिकारी मोहम्मद आकिफ वक्कास के मुताबिक, रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

इसमें फाइनेंस, इंश्योरेंस, स्वास्थ्य, शिक्षा, विनिर्माण, रिटेल और डिलीवरी सहित कई क्षेत्रों की निजी कंपनियां अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। मेले में करीब 20 कंपनियों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही सरकारी विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश

Bihar Job Fair रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बिहार रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.detjob.bihar.gov.in पर जाकर निःशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

जिला नियोजनालय ने सभी योग्य युवक-युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचने की अपील की है। इसमें महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 4 प्रतिशत पद आरक्षित

Bihar Job Fair इस रोजगार मेले में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। उनके लिए कुल रिक्तियों में 4 प्रतिशत पद आरक्षित रखे गए हैं। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को एक ही स्थान पर अलग-अलग कंपनियों से जुड़ने और अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

Read this: Chanakya Niti On Santan : संतान की इन हरकतों से हो सकता है कुल का विनाश, जरूर दें ध्यान, चाणक्य के मंत्र

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. महादेव सट्टा केस में सौरभ…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. तूफान 'मुरासु' से भीगेंगे…