भोजपुरः मेरठ एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह कोहरे की वजह से लगातार गाड़ियां एक दूसरे से जा भिंड़ी, जिसके चलते 20 से अधिक लोग घायल हो गए है, जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह के करीब घना कोहरा था, जिसके वजह से यह हादसा हुआ।
घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती
बुधवार सुबह धुंध के कारण दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना गांव के समीप मेरठ से दिल्ली की तरफ जा रहें करीब 25 से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर जाम लग गया।
पेट्रोलिंग टीम ने राहत बचाव कार्य शुरू किया
जानकारी के मुताबिकए दुर्घटना में करीब 20 से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची भोजपुर पुलिस और एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। चार घायलों को गंभीर हालत के चलते गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मौके पर राहत बचाव कार्य जारी हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस वे से हटाकर यातायात सामान्य कराया जा रहा है।
सीएम योगी पर भड़के प्रेमानंद पुरी, बोले-सेना के हवाले क्यों नहीं किया महाकुंभ….यह भी पढ़े





