,

सीएम योगी पर भड़के प्रेमानंद पुरी, बोले-सेना के हवाले क्यों नहीं किया महाकुंभ

- Advertisement -
Ad imageAd image

प्रयागराज: महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी ने कहा है कि जितनी भीड़ थी, उसे पुलिस नहीं संभाल सकती थी। यह पुलिस के वश की बात नहीं थी। सेना को हवाले कर देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि शंतों ने शुरू से ही सरकार से इस मेला को सेना के हवाले करने की मांग की थी। भगदड़ के बाद महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी मीडिया से बात करते हुए रो पड़े। उन्होंने कहा कि अभी भी समय है इस मेले को सेना के हवाले कर दिया जाए। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी ने कहा, हमने पहले ही कहा था कुंभ की सुरक्षा को सेना के हवाले किया जाए लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी। इतनी जनता आने के बाद ये पुलिस के संभालने का काम नहीं है। मेरा मन बहुत व्यथित है। मैं अखाड़े में अपने साथियों से कहकर आया कि आपलोग यहां से ये अनाउंस मत कीजिए कि ये सब हो गया है। आप धीरे-धीरे अपने भक्तों से अपने कैंपों में लौटने के लिए कहिए। क्योंकि इससे वहां भी भगदड़ मचने की आशंका है।

BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

BRICS Summit 2026 ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन अगले महीने भारत दौरे

BJP Reaction: राहुल गांधी की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा- “56 की उम्र में भी बचपना नहीं गया”

BJP Reaction कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश