,

Meerut Blue Drum Murder Case: मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुस्कान और साहिल ने फांसी की सजा को हाई कोर्ट में दी चुनौती

Meerut Blue Drum Murder Case

BY: Yoganand Shrivastva

Meerut Blue Drum Murder Case उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीले ड्रम मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है। मामले में दोषी ठहराए गए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई फांसी की सजा को इलाहाबाद हाई कोर्ट में चुनौती दी है। दोनों ने अपनी दोषसिद्धि और मृत्युदंड के आदेश के खिलाफ अपील दाखिल की है।

डबल बेंच ने की मामले की सुनवाई

Meerut Blue Drum Murder Case मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की अपील पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की दो सदस्यीय पीठ ने सुनवाई की। इस पीठ में न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय और न्यायमूर्ति पदम नारायण मिश्रा शामिल थे। हाई कोर्ट ने अपील को स्वीकार करते हुए मामले की आगे की सुनवाई का रास्ता खोला।

30 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

Meerut Blue Drum Murder Case मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तारीख निर्धारित की है। अब इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया हाई कोर्ट में जारी रहेगी। दोनों दोषियों की अपील पर अदालत में होने वाली अगली सुनवाई पर नजर रहेगी।

Read this: SC Notice To Rahul : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, गर्भवती पत्रकार को धक्का देने के आरोप पर मांगा जवाब

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…