,

Chhatarpur News : पति पत्नी और वो ! मोबाइल को लेकर दंपत्ति में झगड़ा, पत्नी ने जहर निगला

Chhatarpur News husband wife clash mobile

रिपोर्ट- इमरान खान

Chhatarpur News : छतरपुर, कहा जाता है कि मोबाइल ने रिश्तों की दूरियां कम कर दी है, जीवन को आसान बना दिया है। इधर नंबर डॉयल किया नहीं की, हमारो कोस दूर से आवाज सुनाई दे पड़ती है। लेकिन यही मोबाइल परिवार में कलह की वजह भी बनता जा रहा है। मोबाइल पर पति और पत्नी के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ता गया कि एक दिन पत्नी मोबाइल छीनने पर जान देने की कोशिश कर डाली। जानिए छतरपुर की मोबाइल पर कलह कहानी..

Chhatarpur News : दरअसल शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड इलाके में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला ने जहरीले पदार्थ के सेवन करने का मामला सामने आया है। रोज मोबाइल पर बात करने को लेकर पति और पत्नी में झगड़ा होता था, एक दिन विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में पत्नी का मोबाइल फोन तोड़ दिया। फिर क्या था इसके कुछ देर बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर पति उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

Chhatarpur News

सुनील अहिरवार अपनी पत्नी आरती अहिरवार और दो बच्चों के साथ सटई रोड इलाके में रहता है। सुनील मूल रूप से मातगुवां-रनगुवां क्षेत्र का निवासी है और पिछले कई वर्षों से छतरपुर में रहकर मोमोज-चाउमीन का ठेला लगाता है। इसी से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।

Chhatarpur News : रिश्तेदार से फोन पर बात करने के दौरान हुआ विवाद

सुनील के मुताबिक उसकी किसी रिश्तेदार से फोन पर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान पत्नी आरती से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में पत्नी का मोबाइल फोन तोड़ दिया। इसके बाद आरती ने जहरीले पदार्थ का से
वन कर लिया।

Chhatarpur News : महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने महिला को भर्ती कर उपचार शुरू किया। सुनील के अनुसार, उसकी शादी को करीब 5 साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे हैं। फिलहाल महिला की स्थिति और घटना के अन्य पहलुओं को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है

Chhatarpur News :इस घटना में मोबाइल उपयोग को लेकर परिवार में झगड़ा विवाद और जीवन मरण तक की नौबत आ जाना बताता है कि आधुनिक होते समाज में जीवनशैली का हिस्सा बना मोबाइल कितना महत्वपूर्ण हो गया है।

मोबाइल ने जहां जीवन को आसान बना दिया है, रिश्तों की दूरियां कम कर दी है, वहीं परिवार में बिखराव का कारण भी बना गया है। लेकिन यहां सवाल ये भी है कि सुनील की पत्नी द्वारा जहर खा लेने की वजह सिर्फ मोबाइल है या कुछ और, इस पर भी गौर करना होगा, क्योंकि समाज में खासतौर पर परिवारों में रिश्तों के प्रति कम होते विश्वास की कमी भी बिखराव की सबसे बड़ी वजह बनती जा रही है। शायद इस घटना के पीछे भी पति के बार-बार पत्नी पर शक करने का कारण छिपा हो।

Read More : Himachal Pradesh: हिमाचल के हाटी समुदाय की अनोखी ‘जोड़ीदार प्रथा’: एक ही महिला से होती है कई सगे भाइयों की शादी

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…