,

Dawood Ibrahim: यूएन द्वारा दाऊद की ‘डी-कंपनी’ को ‘भारत-आधारित’ बताने पर भड़का भारत, संयुक्त राष्ट्र को लगाई कड़ी फटकार

Dawood Ibrahim

BY: Yoganand Shrivastva

Dawood Ibrahim संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक रिपोर्ट में कुख्यात गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के आपराधिक संगठन ‘डी-कंपनी’ को ‘भारत-आधारित’ (India-based) बताए जाने पर भारत ने तीखी नाराजगी जताई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति की बैठक के दौरान भारत ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए यूएन को कड़ी फटकार लगाई और ऐसी गंभीर गलतियां दोबारा न करने की चेतावनी दी है।

भारतीय प्रतिनिधि ने स्पष्ट की सच्चाई, कहा- देश से भागकर पाकिस्तान में छिपा है दाऊद

Dawood Ibrahim संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव, रघु पुरी ने इस तथ्यात्मक त्रुटि का पुरजोर खंडन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई बम धमाकों और अन्य आतंकवादी मामलों में भारत का भगोड़ा और वांछित अपराधी है, जो 2003 में वैश्विक आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध होने से बहुत पहले ही भारत से फरार हो चुका था।

पाकिस्तान पर साधा निशाना: लादेन के मारे जाने वाले देश में ही रह रहा है सरगना

Dawood Ibrahim भारतीय राजनयिक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ‘अल-कायदा प्रतिबंध व्यवस्था’ (1267 रिजोल्यूशन) का हवाला देते हुए कहा कि दाऊद अल-कायदा से जुड़े होने के कारण प्रतिबंधित है। रघु पुरी ने पाकिस्तान की ओर स्पष्ट इशारा करते हुए कहा कि यह आतंकवादी और अपराधी उसी देश में शरण लिए हुए है, जहां अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को पनाह मिली थी और वह अमेरिकी कार्रवाई में मारा गया था। भारत ने दो टूक कहा कि विशेष प्रतिवेदकों (Special Rapporteurs) की ऐसी अक्षमता वैश्विक संस्था की विश्वसनीयता को भारी नुकसान पहुंचाती है।

Read this: Himachal Pradesh: हिमाचल के हाटी समुदाय की अनोखी ‘जोड़ीदार प्रथा’: एक ही महिला से होती है कई सगे भाइयों की शादी

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…