,

Agra Congress Protest: रिहाई के बाद कांग्रेसियों का जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra Congress Protest

Report: Farhan khan

Agra Congress Protest आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कालिख पोतने के मामले में गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अदालत से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जुलूस के दौरान बढ़ा तनाव

Agra Congress Protest श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, जिसके बीच पुलिस और कांग्रेसियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई और माहौल गर्मा गया।

भारी पुलिस बल रहा तैनात

Agra Congress Protest स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने जुलूस को आगे बढ़ने से रोकते हुए कार्यकर्ताओं को मौके से हटाया। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और अधिकारियों ने हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। कांग्रेसियों की रिहाई के बाद निकले जुलूस और पुलिस के साथ हुई नोकझोंक के चलते शहर में एक बार फिर इस मामले को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई।

Read this: Navratri Ambe Tu Hai : नवरात्रि पर पंडालों में गूंजता है, ये फिल्मी भजन, जानिए इसकी कहानी

Moradabad News: पार्षद पति सद्दाम की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी, फांसी के फंदे पर मिला शव

Moradabad News मुरादाबाद के जयंतीपुर स्थित मियां कॉलोनी में पार्षद पति सद्दाम…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 4 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…