,

Datia Illegal Liquor Seized: भाजपा पार्षद के घर पुलिस की रेड, 8 पेटी देशी-विदेशी शराब जब्त

Datia Illegal Liquor Seized

Report: Vijay gupta

Datia Illegal Liquor Seized दतिया में सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाजपा पार्षद के घर पर छापेमारी की। पुलिस ने पार्षद के घर के बाहर बने बाथरूम से 8 पेटी देशी और विदेशी शराब बरामद की है। जब्त की गई शराब की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Datia Illegal Liquor Seized कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भाजपा पार्षद के देवर मुकेश साहू और दिनेश चतुर्वेदी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पार्षद के पति राकेश साहू पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

Datia Illegal Liquor Seized सिविल लाइन पुलिस ने मुकेश साहू, राकेश साहू और दिनेश चतुर्वेदी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई सिविल लाइन थाना प्रभारी वैभव गुप्ता, सब इंस्पेक्टर भास्कर शर्मा और प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र शाक्य की टीम द्वारा की गई।

Read this: CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit : सिंगापुर दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय, निवेशकों को देंगे छत्तीसगढ़ में निवेश का न्योता; विपक्ष ने उठाए सवाल

Moradabad News: पार्षद पति सद्दाम की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी, फांसी के फंदे पर मिला शव

Moradabad News मुरादाबाद के जयंतीपुर स्थित मियां कॉलोनी में पार्षद पति सद्दाम…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 4 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…