Report: Vandna Rawat
Bhadohi Carpet Export उत्तर प्रदेश देश का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बनकर उभरा है और इसमें भदोही के कालीन उद्योग का अहम योगदान है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रदेश का निर्यात लगभग 2.27 गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि भदोही का कालीन आज वैश्विक बाजार में उत्तर प्रदेश के हुनर की नई पहचान बन चुका है।
भदोही का कालीन दुनिया में बना पहचान
Bhadohi Carpet Export मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि एक समय भदोही के कारीगर बुनियादी सुविधाओं और अवसरों के लिए संघर्ष करते थे, लेकिन आज डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उनका हुनर वैश्विक बाजार तक पहुंच रहा है। हाथ से बने भदोही के कालीनों की मांग दुनिया भर में बढ़ी है, जिससे प्रदेश के निर्यात को नई गति मिली है और उत्तर प्रदेश की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई है।

इंडिया कारपेट एक्सपो के स्वर्ण जयंती संस्करण का शुभारंभ
Bhadohi Carpet Export मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हस्तनिर्मित कालीन व्यापार मेले ‘इंडिया कारपेट एक्सपो’ के स्वर्ण जयंती संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह कालीन उद्योग से जुड़े निर्यातकों, विक्रेताओं और उद्यमियों से संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कारीगरों को सम्मान, उद्यमों को विस्तार और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।
1340 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
Bhadohi Carpet Export कार्यक्रम के दौरान भदोही, औराई और ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्रों को 1,340 करोड़ रुपये से अधिक की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ भी वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया उत्तर प्रदेश विरासत और विकास के संगम की पहचान बन रहा है, जहां पारंपरिक उद्योगों को आधुनिक अवसरों से जोड़ा जा रहा है।


