by: vijay yadav
Gold-Silver Price 01Oct 2026 : नई दिल्ली, सितंबर के आखिरी दिनों में गिरावट के बाद अक्टूबर की शुरुआत सोने और चांदी के लिए तेजी के साथ हुई है। 1 अक्टूबर को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में कीमती धातुओं के भाव में बढ़त देखने को मिली। खास तौर पर चांदी की कीमत में अच्छी तेजी दर्ज की गई है।
Gold-Silver Price 01Oct 2026 : अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़त
वैश्विक बाजार की बात करें तो कॉमेक्स पर सोने का भाव करीब 0.20 प्रतिशत बढ़कर 4,195.10 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। वहीं चांदी में करीब 1.43 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई और यह 61.45035 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करती नजर आई।
Gold-Silver Price 01Oct 2026 : घरेलू बाजार में सोना-चांदी महंगा
घरेलू बुलियन मार्केट में भी कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सोना बढ़त के साथ करीब 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखाई दिया। दूसरी ओर चांदी का भाव करीब 2.25 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया।
Gold-Silver Price 01Oct 2026 : MCX पर सोने और चांदी का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना करीब 500 रुपये की बढ़त के साथ 1,49,489 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया।
चांदी की कीमत में करीब 2,100 रुपये की तेजी आई और इसका भाव बढ़कर 2,25,740 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।
Gold-Silver Price 01Oct 2026 : 24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव
कारोबार के शुरुआती स्तरों के मुताबिक 24 कैरेट सोना करीब 1,49,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा। 22 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,37,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना करीब 1,12,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा।
वहीं चांदी का भाव करीब 2,26,360 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास रहा।
Gold-Silver Price 01Oct 2026 : क्यों बढ़े सोने-चांदी के दाम?
बाजार में आई इस तेजी के पीछे जानकारों ने कई वजहें बताई हैं। हाल की गिरावट के बाद निचले स्तरों पर निवेशकों की खरीदारी बढ़ी है। इसे डिप बाइंग कहा जाता है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत रुख का असर भी घरेलू कीमतों पर पड़ा है। ब्रोकरेज फर्म लेमन के रिसर्च हेड गौरव गर्ग के अनुसार, हाल की गिरावट के बाद कारोबारियों ने कम कीमतों पर खरीदारी बढ़ाई, जिससे सोने के भाव में रिकवरी देखने को मिली। हालांकि अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव ने कीमतों की तेजी को कुछ हद तक सीमित किया।
ये भी जानिए : Chanakya Niti for Marriage : रिश्ते में प्यार है लेकिन भरोसा कम? चाणक्य नीति की ये 3 बातें रिश्ते को बना सकती हैं मजबूत


