,

MP Cabinet Decision : अग्निवीरों को वर्दीधारी पदों पर 20% आरक्षण, क्लास 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के लिए ₹600 देगी सरकार

MP Cabinet Decision cm dr mohan yadav

MP Cabinet Decision : मोहन कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी

रिपोर्ट- आकाश सेन

MP Cabinet Decision : भोपाल, मध्य प्रदेश में सेना से अग्निवीर के रूप में सेवा पूरी कर चुके युवाओं को अब वर्दीधारी पदों की भर्ती में 20% आरक्षण मिलेगा… भोपाल स्थित मंत्रालय में सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। प्रस्ताव के तहत अब 5 विभागों के वर्दीधारी पदों पर अग्निवीरों को आरक्षण देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई है।

MP Cabinet Decision

इसके तहत वन विभाग के वनरक्षक, गृह विभाग के सामान्य आरक्षक, SAF के सशस्त्र आरक्षक, जेल विभाग के जेल प्रहरी और आबकारी विभाग के आबकारी आरक्षक पद शामिल हैं… कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए MSME मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि इन पदों पर अग्निवीरों को 20% आरक्षण दिया जाएगा। अभी वर्दीधारी पदों की भर्ती में होमगार्ड और भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण का प्रावधान है इसके साथ ही कैबिनेट ने कक्षा 1 से 8 तक के 58 लाख विद्यार्थियों को गणवेश के लिए ₹600 प्रति यूनिफॉर्म देने को मंजूरी दी है… इसके लिए ₹348 करोड़ की राशि DBT के जरिए विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

MP Cabinet Decision : मोहन कैबिनेट के अहम फैसले

  • अग्निवीरों को एमपी में वर्दीधारी पदों पर 20% आरक्षण
  • वनरक्षक, पुलिस आरक्षक, SAF, जेल प्रहरी और आबकारी आरक्षक भर्ती में मिलेगा लाभ
  • कक्षा 1–8 तक के विद्यार्थियों को ₹600 प्रति यूनिफॉर्म देने के प्रस्ताव मंजूरी
  • करीब 58 लाख विद्यार्थियों को कुल ₹348 करोड़ DBT के जरिए दिए जाएंगे।
  • दमोह–कटनी फोरलेन: 105 किमी मार्ग के लिए ₹4,470 करोड़ मंजूरी
  • परियोजना हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर होगी
  • भूमि अधिग्रहण/पुनर्वास के लिए ₹344.10 करोड़
  • वन पर्यावरणीय मंजूरियों के लिए ₹44.19 करोड़ का किया गया प्रावधान
  • 24,500 करोड़ की परियोजनाएं की निरंतरता को मंजूरी
  • इनमें रतनगढ़ परियोजना 1,608 करोड़,
  • रामपुरा-मनासा योजना 524 करोड़
  • और कान्ह नदी से गंभीर नदी तक 30 किमी इंटरनल टनल के प्रस्ताव को हरीझंडी
  • स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पांच साल में ₹3,113 करोड़ मंजूर
  • सिंगरौली अस्पताल में 155 बेड बढ़ाने के लिए ₹372 करोड़
  • छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज की लागत बढ़ाकर ₹953 करोड़ की ग

ये भी जानिए : Bhopal: यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुए मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

Raipur Mall Parking: अब अंबुजा मॉल में नहीं लगेगा पार्किंग चार्ज

Raipur Mall Parking को लेकर रायपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने…

Chhattisgarh Youth Innovation: रायपुर में यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव

Chhattisgarh Youth Innovation को बढ़ावा देने की दिशा में राजधानी रायपुर में…

BPSC TRE-4 में 932 पद और बढ़े, अब 33,320 शिक्षकों की होगी भर्ती

BY: Yoganand Shrivastva BPSC TRE-4 बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा-4 की तैयारी कर…

Mandsaur Temple Dispute: गोपालकृष्ण मंदिर के रास्ते को लेकर विवाद

Mandsaur Temple Dispute का मामला सुजानपुरा और पिपल्दा क्षेत्र में सामने आया…

Bank Account Fraud: सरकारी योजना का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते

Bank Account Fraud का एक मामला मध्य प्रदेश के मुरैना में सामने…