BY: Yoganand Shrivastva
Vishva Patrakar Mahasangh विश्व पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में रविवार को बाल भवन में शिखर सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से संगठन के पदाधिकारी, पत्रकार और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान पत्रकारों की एकजुटता, संगठन के विस्तार और पत्रकार सुरक्षा कानून जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता और मुख्य प्रवक्ता सहित विभिन्न पदों पर मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई।
पत्रकार हितों और सुरक्षा के मुद्दों पर हुआ मंथन
Vishva Patrakar Mahasangh समारोह के मुख्य अतिथि एडवोकेट अनिल मिश्रा रहे। वहीं विश्व पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय शुक्ला और राष्ट्रीय महासचिव गीता शुक्ला की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पत्रकारों के समक्ष मौजूद चुनौतियों, अधिकारों की सुरक्षा और संगठनात्मक मजबूती को लेकर अपने विचार रखे।
मध्य प्रदेश अध्यक्ष ध्यानेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने और पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
महिला पत्रकारों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान
Vishva Patrakar Mahasangh कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ समाजसेवियों, वरिष्ठ नागरिकों, महिला पत्रकारों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों का सम्मान किया गया। आयोजकों ने कहा कि समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार, पत्रकार कल्याण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम का समापन अतिथियों, पदाधिकारियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।


