,

Agra Murder Case: आगरा में प्रॉपर्टी डीलर से संत बने धर्मवीर की पत्थर से कुचलकर हत्या, खेत किनारे मिला शव

Agra Murder Case

Report: Farhan khan

Agra Murder Case आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम छोड़कर संत बने एक व्यक्ति की हत्या से सनसनी फैल गई। धर्मवीर सोलंकी का शव सोमवार सुबह लहूलुहान हालत में खेत के किनारे पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान थे। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि पत्थर से कुचलकर उनकी हत्या की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

खेत किनारे मिला लहूलुहान शव

Agra Murder Case मामला अछनेरा थाना क्षेत्र के शाही गांव का है। गांव निवासी धर्मवीर सोलंकी पहले प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। कुछ समय पहले उन्होंने अपना खेत बेच दिया था। खेत बेचने के बाद उन्होंने सांसारिक जीवन से दूरी बना ली और संत बन गए थे। बताया गया है कि इसके बाद वह परिवार से अलग अकेले रहते थे।

सुबह खेत के पास उनका शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई गई। शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए।

पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड ने शुरू की जांच

Agra Murder Case घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस के साथ डीसीपी, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने चार से पांच टीमों का गठन किया है। पुलिस मामले से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है।

खेत बेचने से मिले पैसों को लेकर हत्या की आशंका

Agra Murder Case पुलिस के सामने फिलहाल हत्या के पीछे पैसों के लेनदेन और लूट की आशंका भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि खेत बेचने के बाद धर्मवीर के पास रकम आई थी। आशंका है कि इसी रकम को लेकर उनकी हत्या की गई हो या फिर पैसे लूटने के उद्देश्य से वारदात को अंजाम दिया गया हो।

पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Read this: Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva : मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत, 351 बसों को मिली हरी झंडी

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…