Report: Vandna Rawat
UP International Trade Show उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक विशेष पाती जारी कर यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश के उत्पादों, उद्यमों और निवेश संभावनाओं को वैश्विक मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।

25 से 29 सितंबर तक होगा आयोजन
UP International Trade Show मुख्यमंत्री ने बताया कि 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन वर्ष 2023 में उनकी पहल पर शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश के उत्पादों और उद्योगों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ना है।
रोजगार और निवेश को मिल रही नई गति
UP International Trade Show सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में रोजगार सृजन सबसे प्रमुख रहा है। उन्होंने बताया कि ओडीओपी (एक जिला-एक उत्पाद) और एमएसएमई क्षेत्र के माध्यम से प्रदेश में 4 करोड़ से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। ओडीओपी की सफलता से प्रेरित होकर ओडीओसी (एक जिला-एक क्राफ्ट) जैसी पहल भी आगे बढ़ाई गई है।

युवाओं से लाभ उठाने की अपील
UP International Trade Show मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की निर्यात में हिस्सेदारी 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुकी है और प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। उन्होंने बताया कि राज्य में निवेश का लक्ष्य 15 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है, जिससे रोजगार के नए अवसर तैयार हो रहे हैं। सीएम योगी ने युवाओं से ट्रेड शो में भाग लेकर नए अवसरों और संभावनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
Read this: Pilibhit Electric Shock: पीलीभीत में पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, दर्दनाक हादसे में मौत


