,

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

httpsswadeshlive.comhaldwani-fire-bholenath-garden-cloth-godown

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी

Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में भोलेनाथ गार्डन क्षेत्र में गुरुवार को एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोदाम से उठता धुआं और आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

Haldwani Fire : गली के अंदर था गोदाम, आग बुझाने में आई चुनौती

बताया जा रहा है कि मकान की दूसरी मंजिल पर प्रदीप गारमेंट्स का कपड़ों का गोदाम संचालित हो रहा था। आग लगते ही कपड़ों ने तेजी से आग पकड़ ली, जिससे कुछ ही देर में आग विकराल हो गई। गोदाम गली के अंदर होने के कारण फायर ब्रिगेड की टीम को मौके तक पहुंचने और आग पर काबू पाने में चुनौती का सामना करना पड़ा।

Haldwani Fire

Haldwani Fire : फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

आग की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और अग्निशमन कार्रवाई की निगरानी की। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Haldwani Fire : लाखों रुपये के नुकसान की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जल गया है। इससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, नुकसान की वास्तविक राशि का आकलन जांच के बाद ही हो सकेगा।

Haldwani Fire : आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन विभाग की जांच के बाद आग लगने की वजह और संपत्ति को हुए नुकसान की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

ये भी जानिए : BJP Organizational Reshuffle : संगठन की मजबूती का बनेगा आधार,सरकार और संगठन के बीच को-ऑर्डिनेशन

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…