report by : Vandana Rawat
Yogi Adityanath Nellore : आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के वेंकटचलम में सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। Yogi Adityanath Nellore दौरे के दौरान उन्होंने अक्षरा विद्यालय परिसर स्थित सोमा स्किल डेवलपमेंट सेंटर का दौरा किया और वहां चल रहे कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विद्यालय के छात्रों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की।

Yogi Adityanath Nellore : सोमा स्किल डेवलपमेंट सेंटर में प्रशिक्षण व्यवस्था का लिया जायजा
Yogi Adityanath Nellore दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सोमा स्किल डेवलपमेंट सेंटर में युवाओं को दिए जा रहे तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगारपरक शिक्षा की व्यवस्था देखी। यह सेंटर स्वर्ण भारत ट्रस्ट की ओर से संचालित कौशल विकास एवं तकनीकी प्रशिक्षण से जुड़ी पहल का हिस्सा है।
स्वर्ण भारत ट्रस्ट के अनुसार, सोमा सेंटर में ग्रामीण युवाओं और स्कूल-कॉलेज छोड़ चुके विद्यार्थियों को विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां वेल्डिंग, प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल वर्क, कारपेंट्री, वाहन मरम्मत सहित कई व्यावहारिक कौशल सिखाए जाते हैं।
Yogi Adityanath Nellore : अक्षरा विद्यालय के छात्रों से योगी ने की बातचीत
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्षरा विद्यालय के विद्यार्थियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने छात्रों की पढ़ाई और उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भगवान राम और माता सीता की वेशभूषा में भी प्रस्तुति दी। योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया।
Yogi Adityanath Nellore : स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25 साल पूरे होने पर कार्यक्रम
योगी आदित्यनाथ का यह दौरा स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित रजत जयंती समारोह से जुड़ा रहा। ट्रस्ट की स्थापना 2001 में ग्रामीण विकास और सामाजिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से हुई थी। ट्रस्ट शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, किसानों और ग्रामीण युवाओं से जुड़े क्षेत्रों में काम करता है।
Yogi Adityanath Nellore : ग्रामीण युवाओं के कौशल विकास पर जोर
स्वर्ण भारत ट्रस्ट की गतिविधियों में ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के लिए जरूरी कौशल उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाता है। ट्रस्ट के अनुसार, सोमा स्किल डेवलपमेंट सेंटर में आवासीय प्रशिक्षण की सुविधा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए वर्कशॉप, कंप्यूटर लैब और अन्य संसाधन उपलब्ध हैं।
Yogi Adityanath Nellore : वेंकटचलम दौरे में कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद
योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू समेत कई प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। आंध्र प्रदेश के मंत्री पी. नारायण और वाई. सत्य कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पी.वी.एन. माधव और विधायक सोमिरेड्डी चंद्रमोहन रेड्डी समेत अन्य गणमान्य लोगों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना है।
Yogi Adityanath Nellore दौरे में कौशल विकास केंद्र और विद्यालय का उनका दौरा ग्रामीण शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और युवाओं के रोजगारपरक विकास से जुड़े प्रयासों को देखने के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा।
Read more : New Delhi: नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी


