रिपोर्टर पवन कुमार सिंह
Bihar Flood बिहार में कई प्रमुख नदियों के उफान के चलते बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और बागमती नदियों का जलस्तर बढ़ने से राज्य के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन के मुताबिक, 12 जिलों के 70 प्रखंडों की 368 पंचायतों में करीब 22.42 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
सारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे मुख्यमंत्री
Bihar Flood मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री समय पर पहुंचाई जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

कम्युनिटी किचन में लोगों के साथ बैठकर किया भोजन
Bihar Flood सोनपुर में मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ बैठकर भोजन किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राहत शिविरों में भोजन, राहत सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए।
गंगा का जलस्तर घटा, अगले 2-3 दिन में सुधार की उम्मीद
Bihar Flood मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि गंगा के जलस्तर में करीब 17 से 18 सेंटीमीटर की कमी आई है। उनके मुताबिक, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और आने वाले दो से तीन दिनों में हालात में और सुधार होने की उम्मीद है। प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और जरूरतमंद लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Read this: Gold Silver Price: सोना 1.53 लाख के पार, चांदी 2.37 लाख के करीब; जानें आज का ताजा भाव


