,

Ganja Smuggling: आरा में 20 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार

Ganja Smuggling

Report: Neha gupta

Ganja Smuggling नवादा थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीर बाबा मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए उसके कब्जे से करीब 20 किलो गांजा, नकदी और अन्य सामान बरामद किया। कार्रवाई के दौरान उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

बाइक और ट्रॉली बैग से बरामद हुई गांजे की खेप

Ganja Smuggling पुलिस के अनुसार, गश्ती दल डायल-112 के साथ पीर बाबा मोड़ के समीप वाहनों की जांच कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को देखकर बाइक सवार दोनों युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा अंधेरे और गली का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Ganja Smuggling तलाशी के दौरान बाइक पर रखे ट्रॉली बैग से दो पैकेट में करीब 20 किलो गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा 1,880 रुपये नकद, मोबाइल फोन और आधार कार्ड भी मिला। पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया है।

दीमापुर से ट्रेन के जरिए आरा पहुंची थी खेप

Ganja Smuggling गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव निवासी सत्यनारायण बहेलिया के बेटे अंकित कुमार बहेलिया उर्फ राजा बाबू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, फरार आरोपी की पहचान उसके साथी संजीत चौधरी के रूप में हुई है।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वह संजीत के साथ गांजे की खरीद-बिक्री करता था। दोनों ट्रेन से दीमापुर से गांजे की खेप लेकर आरा पहुंचे थे। एएसआई हरिलाल राउत के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। उसके मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Read this: Gorakhnath Temple: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने की गोसेवा, बच्चों से किया संवाद और दिया आगे बढ़ने का आशीर्वाद

Ambikapur Ragging Case: प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग का आरोप, 11वीं के दो छात्रों का सिर फोड़ा

Ambikapur Ragging Case: अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय

Mahasamund Road Condition: बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, NH-53 पर घंटों चक्काजाम

Mahasamund Road Condition: महासमुंद जिले में Mahasamund Road Condition को लेकर ग्रामीणों

Kannauj Accident: कन्नौज हादसे पर मुख्यमंत्री योगी गंभीर, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

रिपोर्ट- वंदना रावत Kannauj Accident उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

Krishna Janmashtami Ujjain : भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से साहस, कर्तव्य और मित्रता की सीख: CM डॉ. मोहन यादव

रिपोर्ट — विशाल दुबे Krishna Janmashtami Ujjain : उज्जैन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Vaibhav Suryavanshi के पास इतिहास रचने का मौका, टूट सकता है सबसे युवा T20I शतक का रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी

India-Pakistan: दुबई में किसका चलेगा राज? पिच रिपोर्ट और आंकड़े बढ़ाएंगे रोमांच

India-Pakistan: भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें 5 सितंबर को महिला

भारत दौरे पर Belgium PM का ट्रंप पर तंज, बोले- टैरिफ नीति में आज फैसला, कल वापसी और फिर शनिवार को बदलाव

Belgium: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने अमेरिका की बदलती व्यापार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. BJP ऑफिस में

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. ओंकारेश्वर में