,

Basti Father Murder Case: प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने पिता की हत्या की? गन्ने के खेत में हुआ विवाद, नहर में छिपाया शव

- Advertisement -
Ad imageAd image
Basti Father Murder Case

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय

Basti Father Murder Case उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। छावनी थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव में 52 वर्षीय कृष्णा की हत्या के मामले में उनकी 17 वर्षीय बेटी और उसके कथित प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में हत्या की वजह और घटनाक्रम सामने आने का दावा किया गया है।

गन्ने के खेत में बेटी और प्रेमी को साथ देखकर भड़के पिता

Basti Father Murder Case पुलिस के मुताबिक कृष्णा की बेटी का पड़ोसी गांव बभरौली निवासी लक्ष्मण से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग था। कृष्णा इस रिश्ते के विरोध में थे और बेटी को समझाते भी थे। शुक्रवार को बेटी कथित तौर पर प्रेमी से मिलने गन्ने के खेत के पास पहुंची थी। इसी दौरान कृष्णा भी वहां पहुंच गए और दोनों को साथ देख लिया।

बताया जा रहा है कि इसके बाद पिता और प्रेमी के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई।

हसिया लगी लग्गी से हमला, नहर में छिपाया शव

Basti Father Murder Case पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान कृष्णा ने लक्ष्मण पर लग्गी से हमला करने की कोशिश की। आरोप है कि इसके बाद बेटी और उसके प्रेमी ने मिलकर कृष्णा पर हमला कर दिया। हसिया लगी लग्गी से किए गए हमले में कृष्णा की मौत हो गई।

हत्या के बाद शव को गमछे से बांधकर पास की नहर में छिपाने का आरोप है। देर शाम तक कृष्णा घर नहीं लौटे तो उनके भतीजे अजय ने तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पूछताछ में खुला हत्या का राज, दोनों हिरासत में

Basti Father Murder Case पुलिस के मुताबिक, कृष्णा के लापता होने के बाद उनकी बेटी से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान कथित तौर पर हत्या की घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने बेटी और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

सूचना मिलने के बाद छावनी और दुबौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नहर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Read this: Uttarakhand Geothermal Energy : धरती की गर्मी से बिजली बनाने की तैयारी, तपोवन और गंगनानी में तेजी से आगे बढ़ रहे प्रोजेक्ट

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी