,

Bhopal: चिन्मय यात्रा को सीएम डॉ. मोहन ने दिखाई हरी झंडी, कहा- आध्यात्मिक विभूति थे स्वामी चिन्मयानंद महाराज

bhopal-cm-dr-mohan-yadav-inaugrate-chinmayi-yatra/

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 21 अगस्त को चिन्मय अमृत यात्रा को रही झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वामी श्री चिन्मयानंदजी महाराज एक महान संत, विचारक और आध्यात्मिक विभूति थे। उनके मार्गदर्शन में देशभर में भारतीय संस्कृति विशेषकर श्रीमद्भगवद्गीता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही चिन्मय अमृत यात्रा के 75 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी चिन्मयानंदजी का भारतीय समाज एवं युवाओं के नैतिक विकास और हमारी संस्कृति की स्तुत्य धरोहर ‘गीता’ के प्रचार-प्रसार में दिया गया योगदान हम सबके हृदय में सदैव स्मरणीय रहेगा।

Bhopal

कार्यक्रम में स्वामी चिन्मयानंद मिशन के हेड (संरक्षक) स्वामी मित्रानंद सरस्वती महाराज एवं मिशन के अन्य अनुयायी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद मिशन द्वारा विश्व हिंदु परिषद की स्थापना सहित देशभर में कई स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों की स्थापना सहित हमारी सामाजिक परम्पराओं को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मिशन के सभी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हम सब स्वामी चिन्मयानंदजी की बताए सत्मार्ग पर चलने का प्रयास करेंगे।

Bhopal: इन शहरों से गुजरेगी यात्रा

गौरतलब है कि चिन्मय अमृत यात्रा भोपाल से झांसी तक जाएगी। यह यात्रा छत्तीसगढ़ से रवाना होकर मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश कर रीवा से सतना, बैतूल, नर्मदापुरम होते हुए भोपाल पहुंची है और अब झांसी पहुंचकर आगे की यात्रा करेगी। पिछली चिन्मय अमृत यात्रा प्रदेश के खंडवा और इंदौर शहरों से होकर गुजरी थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यात्रा को रवाना कर स्वामी चिन्मयानंद मिशन द्वारा चलाए जा रहे सभी सामाजिक अभियानों के लिए मध्यप्रदेश सरकार की ओर से शुभकामनाएं दीं।

read also: Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…