,

MP: Top 10

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/mp-top-10-august-19/

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें..

MP: 1. MP के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश के 12 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी मध्यप्रदेश में सिस्टम एक्टिव है। टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में करीब 8 इंच तक बारिश की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

2. भोपाल निगम परिषद की बैठक आज

भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक आज आयोजित होगी। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्ष के हंगामे के आसार हैं। विपक्ष का आरोप है कि शहर में कई जगह सड़कें खुदी पड़ी हैं, लेकिन बैठक के एजेंडे में इस समस्या पर चर्चा नहीं है।

3. मंदिरों के सरकारी नियंत्रण पर भाजपा विधायक का बयान

भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय ने मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर वीडियो जारी किया है। उन्होंने सनातन बोर्ड बनाने की जरूरत बताते हुए मंदिरों को राज्य नियंत्रण से मुक्त कर हिंदू समाज को सौंपने की मांग की। उनके बयान के बाद यह मुद्दा चर्चा में है।

4. टैक्सी हड़ताल को लेकर आज तय होगी आगे की रणनीति

भोपाल में टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर आज आगे की रणनीति तय होगी। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना देंगे। इसके बाद परिवहन मंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगें रखी जाएंगी।

5. राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक का कांग्रेस पर निशाना

जबलपुर में राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि खड़गे जिस राजनीतिक पाले में खड़े हैं, वहां वैचारिकता शुद्ध नहीं है। उन्होंने भाजपा में दलित नेताओं के योगदान का भी उल्लेख किया।

6. भोपाल में दुकानदारों का विरोध, 7158 नोटिस जारी

भोपाल में दुकानदारों के मुद्दे को लेकर विरोध तेज हो गया है। दुकानदारों ने सरकार के सामने तीन विकल्प रखने की बात कही है और मांगें पूरी नहीं होने पर भोपाल बंद की चेतावनी दी है। इस बीच संबंधित मामले में 7158 नोटिस जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है।

7. इंदौर में मां-बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला

इंदौर में मां और बेटी की हत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है। 8 साल के बच्चे ने घटना को लेकर पुलिस के सामने गंभीर आरोप लगाए हैं। बच्चे के मुताबिक पिता जन्मदिन मनाने के बहाने परिवार को ले गए थे, जहां मां पर चाकू से हमला किया गया और बहन को तालाब में डुबो दिया गया।

8. MP में 1040 सरकारी पदों पर भर्ती का मौका

मध्यप्रदेश में 1040 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका है। भर्ती में सब इंजीनियर और लैब टेक्नीशियन समेत कई पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 1 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि परीक्षा 6 अक्टूबर से आयोजित होने की जानकारी दी गई है।

9. केन-बेतवा प्रोजेक्ट पर सरकार ने दी सफाई

केन-बेतवा प्रोजेक्ट को लेकर चल रहे आंदोलनों के बीच सरकार ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। सरकार का कहना है कि अधिकांश पात्र परिवारों को मुआवजे का भुगतान किया जा चुका है। साथ ही आंदोलनों में बाहरी तत्वों के शामिल होने का दावा किया गया है।

10. शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों से आयुक्त ने जमीन पर बैठकर की बात

शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच आयुक्त ने उनके साथ जमीन पर बैठकर बातचीत की। उन्होंने अभ्यर्थियों से कोर्ट के फैसले तक इंतजार करने को कहा। बताया गया है कि करीब 1 हजार उम्मीदवार फिलहाल नौकरी से वंचित हैं और भर्ती प्रक्रिया को लेकर न्यायालय के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला