,

Ramesh Valmiki Death: डबरा में युवक की मौत पर बढ़ा विवाद, परिजनों ने पुलिस पर लगाए मामले को दबाने के आरोप

Ramesh Valmiki Death

20 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, परिवार में आक्रोश

Ramesh Valmiki Death ग्वालियर जिले के डबरा में रमेश वाल्मीकि की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। घटना के करीब 20 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिसकर्मियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिजनों में नाराजगी बढ़ गई है। परिवार का आरोप है कि मामले को दबाने और संबंधित पुलिसकर्मियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Ramesh Valmiki Death मारपीट के बाद हुई थी मौत

परिजनों के अनुसार, सिमरिया टेकरी के पास दतिया जिले के गोराघाट थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों जितेंद्र गुर्जर, राजकुमार पालिया ने रमेश वाल्मीकि के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल रमेश की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई एफआईआर या विभागीय कार्रवाई सामने नहीं आई है।

Ramesh Valmiki Death नौकरी और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग

रमेश वाल्मीकि डबरा नगर पालिका में कार्यरत थे और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य बताए जा रहे हैं। उनकी मौत के बाद परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। परिजनों ने मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Read this: Nepal ने भारत के सामने उठाया सीमा विवाद का मुद्दा, बांध तोड़े जाने का लगाया आरोप

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, रेहड़ी और खोखे भी चपेट में

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी। हरियाणा के भिवानी में रविवार सुबह केमिकल

Ambikapur Air Service : अग्रवाल समाज के महासम्मेलन में CM विष्णुदेव साय से मिले विधायक प्रबोध मिंज

Ambikapur Air Service : अंबिकापुर। अग्रवाल समाज के महासम्मेलन के दौरान लुंड्रा