रिपोर्ट – कपिल नायक
Operation Laganda ललितपुर पुलिस ने ऑपरेशन ‘लगंडा’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए घनश्याम यादव हत्याकांड में फरार चल रहे तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थाना तालबेहट क्षेत्र में आरोपियों की घेराबंदी की गई, जहां उन्होंने भागने का प्रयास किया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में तीनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Operation Laganda अवैध हथियार और कारतूस बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फरार थे और उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी।
Operation Laganda आपराधिक इतिहास वाले बताए जा रहे आरोपी
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घनश्याम यादव प्रकरण में भी परिजनों ने इन्हीं लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



