,

Guna Highway Crime: गुना हाईवे कांड में बड़ी कार्रवाई: इंजीनियर की मंगेतर से बर्बरता मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

Guna Highway Crime

Report: Vijay Ahirwar

Guna Highway Crime मध्य प्रदेश के गुना जिले में हाईवे पर एक युवती के साथ हुई कथित बर्बरता और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) की कार्रवाई के तहत सात आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पूरे जिले में पुलिस की कई टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थीं।

Guna Highway Crime 24 घंटे के भीतर पांच आरोपी गिरफ्तार

गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व में गठित एसआईटी और विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बबलू, छोटू, सरदार, महेंद्र और दिनेश के रूप में हुई है। सभी आरोपी राघौगढ़ थाना क्षेत्र के बोरखेड़ा गांव के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने प्रत्येक आरोपी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Guna Highway Crime बाइक पंचर का झांसा देकर रोका, जंगल में ले गए

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, वह अपने मंगेतर के साथ टेकरी सरकार से दर्शन कर लौट रही थी। रास्ते में कुछ लोगों ने बाइक पंचर होने का बहाना बनाकर उन्हें रोका। आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की और उन्हें सड़क किनारे जंगल की ओर ले गए।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने लूटपाट की, दोनों को बांधा और युवती के साथ गंभीर बर्बरता की। विरोध करने पर उसके साथ हिंसक व्यवहार किया गया, जिससे वह घायल हो गई।

Guna Highway Crime साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन से मिली सफलता

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और फरार दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read this: Rajesh Kumar Financial Crisis: 42 की उम्र में सब कुछ गंवा बैठे थे राजेश कुमार, कर्ज चुकाने के लिए बेचनी पड़ी कार

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…