,

Kainchi Dham Encroachment Drive: कैंचीधाम में धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Kainchi Dham Encroachment Drive

Kainchi Dham Encroachment Drive: उत्तराखंड के नैनीताल जिले की कैंचीधाम तहसील में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। तहसीलदार मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुबह से ही अभियान शुरू किया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती की गई ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

प्रशासन ने सबसे पहले अवैध कब्जाधारियों और भवन स्वामियों से भवन खाली करवाए। भवनों में रखा सामान बाहर निकलवाने के बाद जेसीबी की मदद से एक अवैध भवन को ध्वस्त कर दिया गया, जबकि पांच अन्य पक्के भवनों को सील कर प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित लोगों को पहले ही निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया था, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद कार्रवाई की गई।

Kainchi Dham Encroachment Drive: एक अवैध भवन ध्वस्त, पांच पक्के भवन सील; राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान

तहसीलदार बी.सी. भण्डारी ने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन न्यायालय और शासन के आदेशों का सख्ती से पालन कराएगा तथा भविष्य में भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Kainchi Dham Encroachment Drive: तहसीलदार बोले- सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं, आगे भी जारी रहेगा अभियान

पूरे अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

READ ALSO: Guru Purnima 2026 : गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन की तैयारियों की समीक्षा, पूरे मध्यप्रदेश में होंगे गुरु पूजन एवं सम्मान कार्यक्रम

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…