,

Navodaya Vidyalaya Pichhore: नवोदय विद्यालय पिछोर में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

Navodaya Vidyalaya Pichhore

Report: Santosh Saravgee

Navodaya Vidyalaya Pichhore पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पिछोर में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री सोजन सिंह रावत (आईएएस), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत ग्वालियर ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत के साथ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य अविनाश मिश्रा ने अध्यक्ष सहित सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विद्यालय के एसएसए प्रशांत चंसोरिया ने उपस्थित सदस्यों का परिचय कराया, जबकि भूगोल शिक्षक शैलेंद्र सिंह ने विद्यालय की उपलब्धियों एवं गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक में पूर्व बैठक के निर्णयों की समीक्षा की गई और उनकी प्रगति पर चर्चा हुई। इस दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर विशेष चिंता व्यक्त की गई। बताया गया कि खेल परिसर तक पहुंचने के लिए विद्यार्थियों को सड़क पार करनी पड़ती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए ओवरब्रिज, अंडरपास और गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) निर्माण के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष ने संबंधित विभागों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में विद्यालय के खेल परिसर में नया दौड़ ट्रैक और कबड्डी मैट विकसित करने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा विद्यालय परिसर के आसपास स्ट्रीट लाइट लगाने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई, जिससे विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सके।

बैठक में जिला शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों, अभिभावक प्रतिनिधियों तथा विद्यालय परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके भविष्य, शिक्षा और करियर संबंधी विषयों पर मार्गदर्शन दिया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ भोजन भी किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना।

Read this: Amroha News: तीन बहनों की एक शख्स से शादी मामले में नया मोड़, उम्र को लेकर उठे सवाल, CWC ने जारी किया नोटिस

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट