,

Nasha Se Doori Hai Zaroori:बड़वाह में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान की शुरुआत, आज दिलाई गई शपथ, कल निकलेगी विशाल वॉकथॉन

Nasha Se Doori Hai Zaroori

Nasha Se Doori Hai Zaroori समाज को नशे की विभीषिका से मुक्त कराने और स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से बड़वाह में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को बड़वाह थाना परिसर में सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Nasha Se Doori Hai Zaroori थाना प्रभारी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

कार्यक्रम में थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए योगदान देने का संकल्प लिया। साथ ही सेल्फी पॉइंट पर फोटो लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैलाने का भी संकल्प व्यक्त किया।

Nasha Se Doori Hai Zaroori विभिन्न संगठनों और नागरिकों की रही सहभागिता

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बड़वाह पुलिस स्टाफ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के सदस्य, नगर के गणमान्य नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Nasha Se Doori Hai Zaroori शनिवार को निकलेगी विशाल वॉकथॉन

अभियान के अगले चरण में 25 जुलाई की सुबह 7 बजे थाना बड़वाह पुलिस द्वारा एक वृहद वॉकथॉन (पैदल यात्रा) आयोजित की जाएगी। यह यात्रा CISF परिसर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए नगर पालिका परिसर बड़वाह में समाप्त होगी।

Nasha Se Doori Hai Zaroori विद्यार्थियों और विभागों की होगी भागीदारी

वॉकथॉन में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत, नगर पालिका, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठन और नगर के प्रबुद्ध नागरिक शामिल होंगे। आयोजन में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए सफेद रंग की टी-शर्ट का ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है।

Read this: Chanakya Views on Governance : शासन व्यवस्था और तानाशाही पर आचार्य चाणक्य के अनमोल विचार

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…