Isa Ahmad
Jaipur Blind Murder Case: राजस्थान की राजधानी जयपुर में जयपुर पश्चिम पुलिस ने एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लूट की साजिश के तहत एक टैक्सी चालक की हत्या कर उसकी गाड़ी लूट ली थी। बाद में शव को चेतन डूंगरी क्षेत्र के पास फेंककर फरार हो गए।
Jaipur Blind Murder Case: ब्लिंकिट से मंगवाई रस्सी और खरीदे चाकू, सुनियोजित तरीके से वारदात को दिया अंजाम
Jaipur Blind Murder Case: पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात पूरी तरह सुनियोजित थी। आरोपियों ने पहले ब्लिंकिट ऐप के जरिए रस्सी मंगवाई और विद्याधर नगर इलाके से दो चाकू खरीदे। इसके बाद टैक्सी बुक कर चालक को सुनसान इलाके में बुलाया गया, जहां उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी टैक्सी लेकर फरार हो गए और शव को चेतन डूंगरी के पास फेंक दिया।
Jaipur Blind Murder Case: एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और तकनीकी जांच की मदद से जयपुर पश्चिम पुलिस ने सुलझाया हाई-प्रोफाइल हत्याकांड
Jaipur Blind Murder Case: 22 जुलाई 2026 को हरमाड़ा थाना पुलिस को चेतन पहाड़ी, नींदड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष थी और उसके पेट व सीने पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। घटनास्थल पर खून के धब्बे और वाहन के टायरों के निशान मिलने से यह आशंका जताई गई कि हत्या कहीं और कर शव को वहां लाकर फेंका गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण के निर्देशन में विशेष जांच टीम का गठन किया गया। एडीसीपी राजेश कुमार गुप्ता, एसीपी शिव कुमार भारद्वाज, हरमाड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र भड़ाना और जिला विशेष टीम प्रभारी गणेश सैनी के नेतृत्व में डॉग स्क्वॉड, एफएसएल और एमओबी टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। तकनीकी जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या और लूट की इस वारदात का खुलासा कर दिया।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में हत्या, लूट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



