,

Janata Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, बोले- किसी का इलाज पैसे के अभाव में नहीं रुकेगा

Janata Darshan

Report: Arun kumar

Janata Darshan गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Janata Darshan गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सरकार देगी आर्थिक सहायता

जनता दर्शन में इलाज के लिए आर्थिक मदद की मांग लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंद मरीजों के उपचार का इस्टीमेट जल्द तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने पर भी जोर दिया।

Janata Darshan गोशाला पहुंचकर की गोसेवा, अधिकारियों को दिए निर्देश

जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ के दर्शन किए और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर स्थित गोशाला में पहुंचकर गायों को गुड़ खिलाया और गोवंश की देखभाल से जुड़े आवश्यक निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित की समस्या का समाधान संवेदनशीलता, पारदर्शिता और संतोषजनक तरीके से किया जाए।

Read this: International Marriage: पाकिस्तानी दुल्हन ने चीन में रचाई शाही शादी, लाल पालकी और पारंपरिक रस्मों का वीडियो वायरल

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…