,

Supaul Congress Protest: दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में सुपौल में कांग्रेस का कैंडल मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Supaul Congress Protest

रिपोर्ट: अजीत कुमार ठाकुर

Supaul Congress Protest सुपौल में बुधवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। लोहिया नगर चौक पर आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।

Supaul Congress Protest राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार की निंदा

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ भी अनुचित व्यवहार किया गया। पार्टी नेताओं ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों और विपक्ष की आवाज को दबाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

Supaul Congress Protest शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, लोकतंत्र बचाने का संदेश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि यदि छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास जारी रहा, तो देश की युवा पीढ़ी लोकतांत्रिक माध्यमों से इसका जवाब देगी। हाथों में मोमबत्तियां लेकर निकाले गए इस मार्च में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा की मांग की गई।

Read this: Uniform Civil Code: यूसीसी विधेयक पारित होने के बाद इंदौर में सीएम डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत, मुस्लिम महिलाओं ने भी जताया समर्थन

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…