,

Mussoorie Landslide: भूस्खलन से फिर बंद हुआ मसूरी-देहरादून मार्ग, पानी वाले बैंड पर पेड़ और मलबा आने से लंबा जाम

Mussoorie Landslide

Mussoorie Landslide: उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून मार्ग पर स्थित पानी वाले बैंड के पास एक बार फिर भूस्खलन के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Mussoorie Landslide: सड़क पर भारी मलबा और पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह ठप, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें

मार्ग बंद होने से मसूरी आने-जाने वाले लोगों के साथ-साथ आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो गई हैं। सड़क बंद होने के कारण खाद्य सामग्री, दवाइयों और अन्य जरूरी आपूर्ति वाहनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Mussoorie Landslide: लोक निर्माण विभाग जेसीबी से मार्ग खोलने में जुटा, आवश्यक सेवाएं भी हुईं प्रभावित

घटना के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम मौके पर पहुंच गई है। जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ और मलबे को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया जाए।

READ ALSO: Guru Purnima 2026 : गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन की तैयारियों की समीक्षा, पूरे मध्यप्रदेश में होंगे गुरु पूजन एवं सम्मान कार्यक्रम

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि मार्ग खुलने तक अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…