,

Shahrukh Gangster Arrested: 15 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहरुख पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Shahrukh Gangster Arrested

रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह

Shahrukh Gangster Arrested फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 15 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर शाहरुख उर्फ सारुख को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी भूड़ा नहर पटरी के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मौजूद है।

Shahrukh Gangster Arrested जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

Shahrukh Gangster Arrested चोरी की बाइक और अवैध हथियार बरामद

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहरुख उर्फ सारुख पुत्र यूनुस, निवासी बड़ा हार, थाना घिरोर, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध .315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Read this: MP Governance Model : MP में केंद्र की नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन, जनविश्वास-सुशासन का नया मॉडल

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…